अरनिया ताजसरोवर बान्ध की खुली नहर, फसलो की होगी सिंचाई

सूरजपुरा/ शंकर खारोल) 4दिसंबर
अरनिया ताज सरोवर बान्ध की नहर की खुलने से क्षेत्र के काश्तकार की फसलों की सिचाई कर सकेगी। बुधवार को नहर खुलवाने बांध पर ग्रामीण पहुंचे। बान्ध से दो व तीन नम्बर नहर खुली गई। इससे अरनिया, ताजपुरा, छापरी प्रतापपुरा गावो के काश्तकार फसलों की सिंचाई करेगें। चार ,पाच व छ नम्बर नहर गुरुवार को खुलेगी।

बान्ध से दो व तीन नहर मे छोडा पानी-
अरनिया ताजसरोवर बान्ध से बुधवार को दो व तीन नम्बर नहर मे पानी छोडा गया। तीन नम्बर से 4 से 10दिसम्बर तक सात दिनो तक अरनिया, गुन्दाली, छापरी के काश्तकार फसलों की सिंचाई करेगें। 11से 19दिसम्बर तक नौ दिन तक ताजपुरा के काश्तकार,20से 29दिसंबर तक दस दिन प्रतापपुरा व 30दिसम्बर से 3जनवरी तक पाच दिन सूरजपुरा के काश्तकार फसलो की सिंचाई करेंगे। दो नम्बर नहर से ताजपुरा छापरी सूरजपुरा के काश्तकार फसलो की सिचाई करेगें।

बान्ध से 777हैक्टेयर एकड जमीन की होगी सिंचाई:-
अरनिया ताज सरोवर बान्ध से अरनिया गुन्दाली ताजपुरा छापरी सूरजपुरा प्रतापपुरा चण्डाली गावो की 777 एकड जमीन की सिंचाई होती है। सात गावो के काश्तकार अपनी फसलो की सिचाई करते है। अरनिया ताज सरोवर बान्ध की भराव क्षमता 13.25फिट है। वर्तमान मे बान्ध मे 12फीट पानी भरा हुआ है।
ग्रामीणों के नही पहुचने पर कल भी खुलेगी नहर :-
अरनिया ताज सरोवर बान्ध की 4,5,6नहरे को खुलवाने के लिए ग्रामीणों के नही पहुचने से बुधवार को नहर नही खुली। गुरुवार को सुबह ग्रामीणों के पहुंचने पर 4,5,6 नहर खुलेगी।
अनकमांड क्षेत्र मे अवैध सिचाई पर लगेगी रोक:- अरनिया ताज सरोवर बान्ध से नहरो से अनकमांड क्षेत्र की फसलो के लिए डीजलपम्सेट लगाकर अवैध रूप से करने वाले पर कार्यवाही होगी। असिचिंत क्षेत्र मे सिंचाई करने वालो पर कार्यवाही के लिए सिचाई विभाग मुस्तैदी बरत रहा है।

इनका कहना है-
अरनिया ताज सरोवर बान्ध से दो व तीन नम्बर नहर सिचाई के लिए खोली गई। बान्ध की शैष रही चार,पाच व छ नम्बर नहर गुरुवार को खोली जाएगी। बान्ध से 777हैक्टेयर जमीन पर सिचाई होती है।
भगवान दास गोयल
सहायक अभियंता सिचाई विभाग

error: Content is protected !!