अजमेर 16 दिसंबर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा राजस्थान की कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के विरोध में उपवास व धरना प्रदर्शन का आयोजन गांधी भवन चौराहे पर किया गया जहां कार्यक्रम में भाजपा शहर जिला और देहात जिला के जिला पदाधिकारी सांसद विधायक पूर्व सांसद विधायक निकाय अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को वैसे तो 365 दिन हो गए हैं परंतु इन 365 दिन में कोई भी ऐसा दिन नहीं निकला होगा जब परस्पर मतभेद के चलते इस सरकार के काम में व्यवधान ना आए हो वैसे तो कांग्रेस सरकार सदैव विकास से दूर रही है और सिर्फ घोषणाएं और भाषण के माध्यम से जनता को लुभाने का प्रयास करती है।
उन्होंने कहा कि आज ही मुख्यमंत्री जी ने 1 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है परंतु राजस्थान की जनता को उम्मीद थी कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी वर्ष के लिए कोई महत्वपूर्ण योजनाएं आएंगी या सरकार का कोई विजन जनता के सामने आएगा परंतु 1 वर्ष बाद भी अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान वासियों को निराशा ही दी है।
सांसद भागीरथ चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गत 1 वर्ष में अन्य दाताओं को ठगने का काम किया है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता के बीच राहुल गांधी ने वादा किया था कि 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और जनता को भ्रमित कर उनके वोट हथियाने के पश्चात अब अपने वादों को भूल गए हैं यही नहीं किसान सम्मान निधि का पैसा भी किसानों को नहीं मिल रहा है।
पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई परंतु उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने 1 वर्ष पूर्ण होने पर एक भी उपलब्धि वह नहीं गिरा सके देवनानी ने कहा कि गहलोत सिर्फ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और आर एस एस को कोसते नजर आए ।
दक्षिण की विधायक और पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार पूरी तरह से निकृष्ट रही है पिछले एक वर्ष में वादे तो बहुत हुए हैं पर काम के मामले में यह सरकार शुन्य रही है चाहे किसानों की कर्ज माफी हो ,महिलाओं की सुरक्षा हो या शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो, कामगार मजदूरों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा की बात हो हर बात पर वादे तो बड़े किए हैं परंतु यह सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन रही है।
शहर जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार सिर्फ और सिर्फ अपनी सत्ता को बचाए रखने में लगी हुई है जबकि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के बीच मतभेद साफ रूप से देखे जा सकते हैं उन्होंने कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से वादाखिलाफी सरकार है।
आज के कार्यक्रम का सांचालन महामंत्री रमेश सोनी ने किया
आज के कार्यक्रम में पुष्कर विधायक सुरेश रावत , ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना , महापौर धर्मेंद्र गहलोत ,उपमहापौर संपत सांखला, पूर्व विधायक श्री किशन सोनगरा,धर्मेश जैन , ईन्दू शर्मा ,राधेश्याम पोरवाल , जयकिशन पारवानी , आनंद सिंह राजावात , विकास चौधरी , शम्भू शर्मा ,जे के शर्मा, रंजन शर्मा , घीसुलाल गढ़वाल ,प्रचार, संदीप गोयल , प्रकाश बंसल , महेंद्र जादम , मोहन लालवानी , हेमंत सांखला , विजय खेमानी , हेमंत सुनारीवाल , शफीक खान , धर्मेंद्र ,शर्मा ,प्रकाश मेहरा , बलराज कछावा सहित भाजपा शहर व देहात के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस सरकार के 365 दिन पूरे होने के विरोध में 365 मीटर पैदल चलकर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी
कांग्रेस सरकार के 365 दिन पूरे होने के विरोध में 365 मीटर पैदल चलकर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने बताया कि प्रदेश भर में 17 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ता 365 मीटर की यात्रा कर प्रदेश की गहलोत सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे उन्होंने कहा कि कल प्रातः 11ः00 बजे गांधी भवन से अंबेडकर सर्किल तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन करेंगे
’शिव शंकर हेड़ा’
शहर जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी