अजमेर मंडल पर सेवानिवृत्त रेल कर्मियों की पैंशन अदालत

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आज प्रातः 11 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई पेंशन अदालत के समक्ष सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की ग्रेच्यूटी, पैंशन व परिवार पैंशन गणना से संबंधित मामले प्रस्तुत किये गये जिनका नियमानुसार एवं सहानुभूति पूर्वक विचार करके निस्तारण किया गया।
पेंशन अदालत हेतु कुल 17 प्रकरण थे | इस सभी 17 मामलों का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया । इस अदालत मे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आर एस परिहार, मंडल वित्त प्रबंधक श्री सुनील गर्ग, रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा वित्त एंव कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियो द्वारा मंडल की कार्यकुशलता पर आभार व्यक्त किया गया | उल्लेखनीय है की रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पेंशन अदालत वर्ष में 2 बार 15 जून व 15 दिसम्बर को आयोजित की जाती है। दिनांक 15.12.19 को रविवारीय अवकाश होने के कारण अजमेर मंडल पर आज दिनांक 16.12.19 को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया |

error: Content is protected !!