लेह लद्धाख में होगा सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन

अजमेर – 21 दिसम्बर – सिन्धु दर्शन यात्रा को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती 2021 में सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में किया जायेगा। उक्त निर्णय सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया जो राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में केन्द्रिय पदाधिकारियों के साथ प्रदेशों के प्रमुखों सहित विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। वर्ष 2019 में सम्पन्न यात्रा की समीक्षा, वर्ष 2020 की यात्रा की तिथि, यात्रा के मार्ग व शुल्क के साथ लेह लद्धाख में सिन्धु भवन में चल रहे कार्याें पर चर्चा की गई।
2021 में लेह लद्धाख में होगा सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन- इन्द्रेश कुमार
समिति के मार्गदर्शक माननीय इन्द्रेश कुमार जी ने कहा कि यात्रा के 25 वर्ष पूरे होनें पर 2021 में सिंधु महाकुभ्ंा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा 22 से 26 जून तक होगी। पूर्ण व्यवस्था के लिए सामाजिक संगठनों को जोडकर तीर्थयात्रियों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। यात्रा में संत महात्मा, विभिन्न मत पंथो के प्रमुखों को भी निमंत्रित किया जायेगा। बैठक में भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री जी.कृष्ण रेडी ने भी सम्बोधित करते हुये कहा कि लेह लद्धाख में आने वाली तीर्थयात्री के स्वागत के साथ पूर्ण व्यवस्था की जायेगी। महामंत्री भूपेन्द्र कंसल ने बैठक का संचालन करते हुये गतिविधियों की जानकारी दी।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!