अटल जी की मनाई जयंती, उनके बताए पथ पर चलने की दिलाई शपथ

आज दिनांक 25 दिसंबर 2019 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष , भाजयुमो कार्यक्रम पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव भारद्वाज बगरु के नेतृत्व में मनाई।
राजीव भारद्वाज बगरु ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगरा जनपद के प्राचीन स्थान बटेश्वर के मूल निवासी पण्डित कृष्ण बिहारी वाजपेयी मध्य प्रदेश की ग्वालियर रियासत में अध्यापक थे। वहीं शिन्दे की छावनी में २५ दिसम्बर १९२४[5] को ब्रह्ममुहूर्त में उनकी सहधर्मिणी कृष्णा वाजपेयी की कोख से अटल जी का जन्म हुआ था। महात्मा रामचन्द्र वीर द्वारा रचित अमर कृति “विजय पताका” पढ़कर अटल जी के जीवन की दिशा ही बदल गयी। अटल जी की बी॰ए॰ की शिक्षा ग्वालियर के विक्टोरिया कालेज (वर्तमान में लक्ष्मीबाई कालेज) में हुई। छात्र जीवन से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने और तभी से राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे।
कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एम॰ए॰ की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।उसके बाद उन्होंने अपने पिताजी के साथ-साथ कानपुर में ही एल॰एल॰बी॰ की पढ़ाई भी प्रारम्भ की लेकिन उसे बीच में ही विराम देकर पूरी निष्ठा से संघ के कार्य में जुट गये। डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के निर्देशन में राजनीति का पाठ तो पढ़ा ही, साथ-साथ पाञ्चजन्य, राष्ट्रधर्म, दैनिक स्वदेश और वीर अर्जुन जैसे पत्र-पत्रिकाओं के सम्पादन का कार्य भी कुशलता पूर्वक करते रहे।
सर्वतोमुखी विकास के लिये किये गये योगदान तथा असाधारण कार्यों के लिये 2015 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में मदद की। ६ अप्रैल १९८० में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व भी वाजपेयी को सौंपा गया।[10] दो बार राज्यसभा के लिये भी निर्वाचित हुए। लोकतन्त्र के सजग प्रहरी अटल बिहारी वाजपेयी ने सन् १९९६ में प्रधानमन्त्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। १९ अप्रैल १९९८ को पुनः प्रधानमन्त्री पद की शपथ ली और उनके नेतृत्व में १३ दलों की गठबन्धन सरकार ने पाँच वर्षों में देश के अन्दर प्रगति के अनेक आयाम छुए।
उनकी कई बातें आज भी
हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं…
जयंती कार्यक्रम के दौरान राजीव भारद्वाज बगरु , प्रदेश मीडिया कार्यकारिणी सदस्य रोहित यादव , अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री साहिल अनवर , आई टी जिला सहसंयोजक अनुज माथुर , युवा नेता दिनेश पामनानी , समीर , तोहिद , आयुष शर्मा , हर्षत सारस्वत , शाहरुख खान , फैजान , पंकज सोनी , राजा महाजन , विकास सिंह गौड़ , कमलेश पारवानी , राहुल डांगी आदि मौजूद।

राजीव भारद्वाज बगरु
9928577734

error: Content is protected !!