अजमेर । राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का अजमेर आगमन पर आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सबा खान प्रदेश महासचिव रेनू मेघवंशी युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नवीन कच्छावा ओबीसी विभाग के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सैन अजमेर संयोजक मामराज सेन छात्र नेता अब्दुल फरहान खान पार्षद गणेश चौहान समाजसेवी पूनमचंद मारोठिया अभिलाषा विश्नोई शहनाज आलम अरूणा कच्छावा संगीता चौहान सहित कांग्रेस के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने अजमेर क्लब चौराहे पर ज्योतिबा फूले स्मारक पर सावित्रीबाई फुले की 189 जयंती पर सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
