*आज दिनांक 03 जनवरी,शुक्रवार को कृष्ण पैलेस,धोबी-धाट रोड,तोपदड़ा ,अजमेर मे हर वर्ष कि भाती इस बार भी भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, ” माता सावित्री बाई फुले ” की 189 वीं ” जयंती ” पर महिला संगठन मां सावित्रीबाई फूले संस्थान, तोपदड़ा अजमेर के तत्वावधान मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयीं। माली समाज की महिलाओं,बालिकाओ,बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताये जैसे-फैन्सीड्रेस, रस्सी- कस्सी, चैयररेस,मटका रेस,नृत्य,फैशन शौ, प्रशनोत्तरी(फुले दम्पति पर ) व अन्य पारम्परिक खेलो मे भाग लिया,कई पुरस्कार जीत कर खुशी का इजहार किया ।कार्यक्रम का मुख्य थीम “बेटियों का सम्मान ” रहा। दोपहर 12.00 से कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियो द्वारा मां सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया इसके बाद गणेश जी की वदंना,फिर सरस्वती जी की वंदना प्रस्तुति दी गयी ! संस्थान की सभी कार्यकारिणी महिलाओं ने सिल्क साडी पौशाक व गुलाबी पगडी मे मंच पर उपस्थित हो कर सामुहिक गीत गाया कार्यक्रम संयोजिका शारदा मालाकार ने संस्थान का संक्षिप्त ब्योरा प्रस्तुत किया ।इसके बाद बेटीयों को सम्मानित करने की शुरुआत मुख्य अतिथि महिला व बाल विकास मंत्री श्री मति ममता भूपेश किया।* *करीब 251 बेटियों / बालिकाओं को सम्मानित किया गया।* *कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही जिस पर सबसे ज्यादा तालीयाँ व सुर्खियां बटोरी वो जो 25 वर्षों से सयुंक्त परिवार को एक सूत्र मे बांध कर रखा।उनके मुखिया का सम्मान किया।लगभग 20 परिवारो के मुखिया का सम्मान किया।*
*समाज की सभी सम्मानित, बुर्जुग, महिलाएं ,बालिकाओं, बच्चों ने अधिक से अधिक संख्या में फुले जन्मोत्सव कार्यक्रमों में उत्साह व उमंग से भाग लेकर एक संगठित समाज होने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मति ममता भूपेश ने कहा ” महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की बताये मार्ग पर चलने व उनकी शिक्षा को आज भी आत्मसात करने की आवश्यकता है”.*
*कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्री मति सीता भाटी ने कहा कि..” शिक्षा के साथ साथ बालिकाओं व महिलाओं की भागीदारी से समाज व राष्ट्र का ही विकास संभव है “..। विशिष्ठ अतिथि में सुशीला इंन्दौरा,सुनीता सैनी, मीरा मारोठिया,प्रतिभा गहलोत, बीना टाक,पार्षद संतोष मौर्य उपस्थित थी। आमंत्रित अतिथियो मे डा.जी एल वर्मा, अनुभव चन्दैल,डा.विक्रम सिंह सैनीउपस्थित थे ।। इस अवसर पर अभिनय चंदेल साहब ने कहा कि ..”मै हर जगह जाता हू अतिथिं बन कर लेकिन वास्तविकता मे मां सावित्रीबाई फुले जयंती तो सिर्फ अजमेर की महिलाओं द्वारा ही मनाई जाती हैं । महिलाओं का अपार जन समूह इसका सबूत हैं ” । चेयररेस प्रतियोगिता मे प्रथम नीशा भाटी – ,दितीय-सोनिया साखला, तृतीय- दयावती जादम आयी । मटका रेस मे.कानता भाटी प्रथम रही।मिस सावित्रीबाई फुले मानसी गहलोत और मिसीज सावित्रीबाई फुले दर्शना भाटी रही।संयक्त परिवार मे कंवर लाल सौलंकी, ओम प्रकाश बागडी,ललीत मौर्य सहित परिवारों को दिया।सभी महिलाओं ने सामुहिक घुमर नृत्य कर ,राजस्थानी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दे कर मां सावित्रीबाई फुले जयंती महाउत्सव का लुत्फ उठाया।। बच्चीयों व लडकियों से बलात्कार की बढती घटनाओ को देखते हुये बेटियों/बालिकाओं को आत्म-रक्षा हेतु प्रशिक्षण व उस परिस्थितियों मे बचाव व रक्षा की जानकारी रेनु राठौड व संतोष राठौर द्वारा डेमो प्रस्तुत किया। मां सावित्रीबाई फुले 189 वीं जयंती “महाउत्सव” आयोजन में पुरूष समाज बधुं ने बडी संख्या मे मोजूद थे , ओर अपने -अपने सभी रिश्तेदारो,अपनी पत्नियों, बेटीयों, बच्चों को प्रतियोगिता में प्रोत्साहित करते नजर आये । कार्यक्रम के अंत मे संस्थान संयोजक शारदा मालाकार ने “माता सावित्रीबाई फुले जन्मोत्सव महाआयोजन ” को सफल बनाने में अतिथियो , मेहमानों, सभी समाज बंधुओ ,महिलाओं, बुजुर्गों, बालिकाओं, बच्चों, कार्यकर्ता, जिसनें भी सहभागिता निभाई,मदद की,सहयोग किया,उन सभी का तहे दिल से आभार ,शुकिया,अभिन्नदन व धन्यवाद प्रेक्षित किया ।। मंच का संचालन कविता दग्दी ने किया।। कार्यकर्ताओ मे अध्यक्ष हेमा गहलोत,बीना कच्छावा,संतोष गहलोत,डिम्पल मौर्य,माया चौहान,दशर्ना भाटी,सुनिता सांखला,सुषमा चौहान,विजय लक्ष्मी सांखला,सीमा महावर,सुलोचना कच्छावा, विमलेश चौहान, राधा चौहान, पुनम तंवर, पुष्पा सैनी,मंजू भाटी,प्रेमलता चौहान,संतोष कच्छावा, विजय लक्ष्मी चौहान उपस्थित थी । पुरूष समाज बंधुओं मे अजय तुनवाल, हनुमान प्रसाद कच्छावा,चेतन सैनी,पुनम चन्द्र मारोठिया,घीसू गढवाल, टीकम चन्द्र टाक,अनिल मौर्य,चन्द्र शेखर मौर्य,गोपी किशन जादम,बिरेंद्र चौहान,किशोर भाटी,मेवा लाल जादम,चन्द्र शेखर चौहान,आदित्य ढलवाल, रवि कच्छावा,राजेश भाटी,प्रमोद भाटी,राजेंद्र बागडी ,जयदेव साखला,मनिष मारोठिया,रमेश सतरावला, कंवरलाल सौलंकी,बिशन सिंह सांखला,भानु प्रताप कच्छावा,राजेश चौहान,भाग चन्द्र कच्छावा,विशाल मौर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे अतिथियो,अध्यक्ष, को स्मृति चिन्ह,शाल पहना कर सम्मान के साथ विदाई दी तथा सभी आगन्तुकों के लिये चाय-नाश्ते व भोजन-प्रसादी की व्यवस्था कृष्ण गार्डन,तोपदडा मे ही रखी गयीं ।*
*✍ मीडिया प्रभारी- प्रदीप कुमार कच्छावा*
Mob. 9950427336