धर्म-कर्म के साथ देवनानी ने मनाया जन्मदिन

गायों को चारा व गुड़ खिलाया, जेएलएन अस्पताल के षिषुरोग विभाग में उपकरण भेंट किए, आंगनबाड़ी में बच्चों को स्वेटर बांटे, दयानंद बाल सदन में विद्यार्थियों को अल्पाहार कराया
अजमेर, 11 जनवरी। पूर्व षिक्षा राज्यमंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने अपना जन्मदिन शहर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक और परोपकारी कार्यों के साथ मनाया। जगह-जगह उनका शहर के प्रमुख नागरिकों सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोष के साथ स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
देवनानी ने शनिवार को जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह साढे़ सात बजे नागफणी स्थित गौषाला में गायों को चारा और और पौने आठ बजे पुष्कर रोड स्थित गौषाला में गायों में गुड़ खिलाकर की। नागफणी गौषाला स्थित मंदिर के पुजारी सरजू महाराज, हर्षसिंह चैहान आदि ने देवनानी का स्वागत किया। दोनों गौषाला में उनके साथ पार्षद ज्ञान सारस्वत, सीताराम शर्मा, नारायण गुर्जर, सुरेष चारभुजा, योगेष शर्मा, पवन चतुर्वेदी आदि भी थे।

दयानंद बाल सदन में कराया अल्पाहार
देवनानी ने केसरगंज स्थित दयानंद बाल सदन में आयोजित हवन में भाग लेकर विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित किया। उनके साथ शहर भाजपा अध्यक्ष डाॅ प्रियषील हाड़ा भी थे। यहां पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव व दयानंद बाल सदन के प्रमुख अधिकारियों और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ शहर भाजपा के महामंत्री रमेष सोनी, पार्षद महेंद्र जादम, राजकुमार ललवानी, राहुल जैसवाल आदि भी थे।

ज्ञानोदय तीर्थ के किए दर्षन
देवनानी ने नारेली ज्ञानोदय तीर्थ स्थल के दर्षन किए। यहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनीष गदिया, सुकांत, अतुल जैन, नरेंद्र जैन, विनीत जैन आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद देवनानी ने यहीं पर स्थित गौषाला में गायों को चारा खिलाया। उनके साथ राजकुमार ललवानी, रमेष सोनी, सुनीलसिंह राजावत, राहुल जैसवाल आदि भी थे।

विद्यार्थियों को मोदी की पुस्तक बांटी
देवनानी ने वैषाली नगर स्थित एचकेएच सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक बांटी। यहां स्कूल के प्रिंसीपल के अतिरिक्त शहर भाजपा दाहरसेन मंडल के अध्यक्ष व पार्षद दीपेंद्र लालवानी, जयकिषन पारवानी, वीरेंद्र वालिया, धर्मराज गौतम, प्रकाष मेहरा, सत्येंद्रकुमार शर्मा, जयकिषन सोनी, विकास जैन, ओमप्रकाष छुगानी, महेंद्र रावत, राजेंद्र पंवार, अषोक शर्मा, भारत आसनानी, आषीष शर्मा आदि ने देवनानी का स्वागत किया।

जेएलएन अस्पताल में भेंट किए उपकरण
देवनानी ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के षिषु रोग विभाग में निबुलाइजर, हीटर और अन्य उपकरण भेंट किए। उनके साथ शहर भाजपा के महामंत्री रमेष सोनी, पार्षद महेंद्र जादम, गोविंद उपाध्याय, राजू कुमावत, रोहित यादव, गंगाराम सैनी आदि भी थे। देवनानी का अस्पताल अधीक्षक सहित प्रमुख अधिकारियों और चिकित्सकों ने स्वागत किया।

बच्चों को बांटे स्वेटर
दोपहर ने खारीकुई स्थित सिंधी विद्यालय में आंगनबाड़ी के बच्चों को स्वेटर और षिक्षण सामग्री भेंट की। यहां उनके साथ पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष प्रकाष बंसल, लवलेष बंसल, किषन बालानी आदि भी थे।

श्रीजी महाराज से लिया आषीर्वाद
देवनानी ने दोपहर पृथ्वीराज मार्ग स्थित निम्बार्कपीठ पहुंच कर सलेमाबाद तीर्थ के जगद्गुरू श्रीजी महाराज राधा सर्वेष्वर श्याम शरण देवाचार्य जी से आषीर्वाद लिया।

सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
अपराह्न साढे़ 3 बजे देवनानी के संत कंवरराम काॅलोनी, फाॅयसागर रोड स्थित निवास स्थान पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा उनके शुभचिंतकों ने भाग लिया। अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हनुमानजी की आरती की।

गरीबों को ओढ़ाए कम्बल
इससे पहले देवनानी ने शुक्रवार की रात शहर में विभिन्न स्थानों पर फुटपाथ पर सो रहे गरीबों को कम्बल ओढ़ाएं। वे बजरंग गढ़ चैराहा, सुभाष उद्यान, रेलवे स्टेषन, कहचरी रोड और रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे, जहां सर्दी में ठिठुरते लोगों को कम्बल ओढ़ाए।

वसुंधरा और पूनिया सहित अनेक नेताओं ने दी बधाई
देवनानी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय जलषक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत अनेक नेताओं ने फोन कर जन्मदिन की बधाई और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष सतीष पूनिया ने शनिवार को अजमेर प्रवास के दौरान देवनानी के निवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी और सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। फोन पर बधाई देने वालों में सांसद रामचरण बोहरा, राज्यवद्र्वनसिंह राठौड़, भाजपा विधायक अविनाष गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, ललित मीणा, संदीप शर्मा आदि शामिल हैं।

अजमेर के अनेक नेताओं ने भी दी बधाई
देवनानी को अजमेर के भी अनेक नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। इनमें सांसद भागीरथ चैधरी, पूर्व मंत्री व विधायक अनिता भदेल, सुरेषसिंह रावत, रामस्वरूप लाम्बा, शंकरसिंह रावत, मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, शहर भाजपा अध्यक्ष डाॅ प्रियषील हाड़ा, पूर्व अध्यक्ष षिवषंकर हेड़ा, अरविंद यादव, देहात भाजपा अध्यक्ष देवीषंकर भूतड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपकसिंह राठौड़, विकास चैधरी, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, पूर्व सभापति सुरेंद्रसिंह शेखावत, महिला मोर्चा की पूर्व शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती रष्मि शर्मा, विजयलक्ष्मी विजय, सावित्री शर्मा, सरोज जाटव, विनोदकंवर राठौड़, श्वेता शर्मा, सुलोचना शुक्ला आदि शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने किया जोष से स्वागत
देवनानी का उनके निवास स्थान पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोष के साथ उनका स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। अनेक कार्यकर्ता ढोल-ढमाके साथ उन्हें बधाई देने और माला पहना कर स्वागत करने निवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं। देवनानी को बधाई देने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। अनेक कार्यकर्ताओं ने देवनानी को भारी भरकम मालाएं पहनाईं और तलवारें भेंट कीं। कार्यकर्ताओं ने देवनानी ने केक कटवाकर सभी को बांटा।

error: Content is protected !!