नरवर गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक सेमिनार

डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती और करियर डे के उपलक्ष्य में शनिवार को नरवर गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में संस्था द्वारा करियर से सम्बंधित बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही स्वामी विवेकानंद से सम्बन्धित बच्चों को उनके जीवन से सम्बंधित कुछ प्रेरणादायक कहानियां भी बताई गई। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा करियर से सम्बंधित कुछ सवाल पूछे गए जैसे कुक, एयरहोस्टेस, पाइलट बनने के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन जैसे प्रश्नो का भी उत्तर दिया गया। साथ ही विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा की तकनीक भी सिखाई। जिसमे उन्हें कुछ बेसिक तकनीकें सिखाई गयी। जैसे कोई हाथ पकड़ ले, गला पकड़ ले या बाल पकड़ ले तो कैसे उससे छुड़वाया जाये। कार्यक्रम में विद्यालय को संस्था द्वारा कुछ पौधे भी भेट किये गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा संस्था के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों व अध्यापको के अलावा संस्था के भी सदस्य अनुपम, गुंजन, रामनारायण, ललित मौजूद थे।

error: Content is protected !!