सिन्धु सभा की केन्द्रीय पदाधिकारियों की बैठक 24 को दिल्ली में

23 जनवरी-भारतीय सिन्धु सभा की केन्द्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्षों की बैठक कल 24 जनवरी को झूलेलाल मन्दिर, अशोक विहार नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी सहित विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष भी सम्मिलित होेगें।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से जुडाव, संगठन की गतिविधियों व भारतीय सिन्धु सभा के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देश भर के प्रमुख कार्यकताओं के साथ युवा व मातृशक्ति की सक्रियता पर भी चर्चा होगी।

(दिलीप पारवाणी)
प्रदेश प्रचार सचिव,
मो.9829994888

error: Content is protected !!