मुल्क में अमन कायम होने और नफरत की शिकस्त के लिए दुआ मांगी
अजमेर, एक मार्च। श्रीमती सोनिया गांधी की ओर से आलमी शोहरतयाफ्ता,गरीब नवाज, सुल्तान ए हिन्द हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स के अवसर पर अजमेर दरगाह में उनके आस्ताने पर रविवार को चादर पेश की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट, श्री नदीम जावेद, श्री अविनाश पाण्डे, श्री विवेक बंसल, राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फस के अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली ने दरगाह के आस्ताने पर चादर पेश की ।
श्री नदीम जावेद ने श्रीमती सोनिया गांधी का संदेश पढ़ा। श्रीमती सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि ये महज एक अकीदत की चादर ही नही बल्कि गंगा जमुनी तहजीब, कौमी एकता, प्यार और मौहब्बत की निशानी है। ये चादर सदियों की रिवायत का सरमाया है। ये वो रस्म है कि जिसको संभाल कर रखने की जिम्मेदारी हम सब पर है, क्योंकि इन्हीं बुजुगोर्ं की दुआओं के सदके में हमने प्यार और मोहब्बत का तवील सफर तय किया है। अकीदत की चादर दरबार में भेजने की रवायात बहुत पहले से जारी है और मुस्तकबिल में भी यूं ही जारी रहेगी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मैं उर्स में आने वाले तमाम जायरीन को मुबारकबाद पेश करती हूं। मैं इस मौके पर आप सबसे गुजारिश करती हू कि आप सब रूहानियत के ताजदार गरीब नवाज की बारगाह में हमारे मुल्क में अमन-ओ-अमान और आपसी भाई चारे और तरक्की के लिए दुआ करें। इसलिए कि गरीब नवाज का फरमान है मोहब्बत सबके लिनफरत किसी से नहीं। इस फरमान पर हम सब हमवतन अमल करें, यही मेरी उम्मीद और दुआ है। गरीब नवाज के आस्ताने पर डाली के हर फूल आते है। मुझे उम्मीद है कि हमारी दुआ जरूर कुबूल होगी और मुल्क में अमन कायम होगा और नफरत की शिकस्त होगी।
इस अवसर पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष श्री अमीन पठान, जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक कुं. राष्ट्रदीप सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने आस्ताने पर प्रदेश में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
गुर्देजी परिवार ने कराई जियारत:
ख्वाजा साहब की दरगाह में गांधी परिवार के खादिम सैय्यद अब्दुलगनी गुर्देजी और उनके पुत्र जकरिया गुर्देजी व यासीर गुर्देजी ने श्रीमती सोनिया गांधी की चादर मजार शरीफ पर पेश की। इस अवसर पर गुर्देजी परिवार और अंजुमन के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा ने मेहमानों की दस्तारबंदी भी की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे सह प्रभारी विवेक बंसल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर खानु खान बुधवाली अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद जाहिदा खान आदि साथ थे ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष डॉ धर्मपाल जारोली अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ पुर्व सांसद प्रभा ठाकुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आबिद कागदी विधायक रफीक खान विधायक राकेश पारीक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ललित भाटी सचिव महेंद्र सिंह रलावता पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल कय्युम खान रामनारायण गुर्जर महेंद्र सिंह गुर्जर ब्रह्मदेव कुमावत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उद्योगपति राजेंद्र गोयल हाजी इंसाफ अली अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल हरिसिंह गुर्जर पूर्व चेयरमैन मौलाना फजलेह हक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सब्बा खान सौरभ बजाड रामस्वरूप चौधरी रश्मि हिंगोरानी कैलाश कोमल सागर मीणा विपिन बेसिल संग्राम सिंह कांग्रेस नेता इंसाफ आजाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महासचिव इकरामुद्दीन बबलू, पीसीसी विधि एवं मानवधिकार विभाग आईटी, प्रदेश संयोजक दानिश खान सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
हेलीपेड पर की अगवानी
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पुलिस लाईन हेलीपेड पर पहुंचने पर अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट एवं श्रीअविनाश पाण्डे भी थे।
मुख्यमंत्री की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा, अल्प संख्यक एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री श्री सालेह मोहम्मद, श्री अश्क अली टाक, राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फस के अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली, श्री विवेक बसंल, श्री आबिद कागजी, श्री नदीम जावेद, विधायक श्री राकेश पारीक, श्री सुरेश टांक, पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, श्री नाथुराम सिनोदिया, श्री रामनारायण गुर्जर, श्री महेन्द्र गुर्जर, श्री भूपेन्द्र सिंह राठौड, श्री विजय जैन, श्री महेन्द्र सिंह रलावता, डेयरी अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी, श्री इंसाफ अली सहित संभागीय आयुक्त श्री एल.एन. मीणा, पुलिस महानिरीक्षक श्री हवासिंह घुमरिया, जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक कुं. राष्ट्रदीप सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री दरगाह से पुनः पुलिस लाईन हेलीपेड पहुंचे जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा किशनगढ़ हवाई अड्डे गये। वे वहां से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर गये।