राधा विहार की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

अजमेर/हरिभाऊ उपाध्याय नगर बी ब्लाॅक के राधा विहार महिला मंडल की महिलाओं ने शनिवार 7 मार्च को फाल्गुन माह की उमंग और उल्लास के साथ फाग-उत्सव मनाया। कुषाल जैन, नीतू नाहर, तृप्ति जैन और मोनिका कोठारी के संयोजन में हुए इस आयोजन में लाल व सफेद रंग की मनभावन चुनरी और फाग रंग के विेषेष मोहक वस्त्र पहनकर रंग-अबीर-गुलाल से तिलक होली खेलकर काॅलोनी की सभी महिलाओं ने जमकर धमाल किया। मनीषा वर्मा, अनीता चौरसिया, प्रियंका बंसल, कुसुम आर्य, सीमा सोनी, संतोष वर्मा, कुसुम गुप्ता, सपना गुप्ता, उर्मिला माहेष्वरी, पायल, श्वेता, नम्रता शर्मा, शीतल, जाॅली, मंजू, ममता गौर आदि महिलाओं ने पारम्परिक मारवाड़ी ढोल नृत्य का रंग जमाया और अंताक्षरी, हाउजी, बैलून गेम जैसे मनोरंजक खेल भी खेले। साथ में विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।

-अनीता चैरसिया
प्रचार सचिव ‘महिला मंडल‘
संपर्क-9829482601

error: Content is protected !!