लॉक डाउन में गौ माता एवं पक्षियों को करवाया भोजन

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा लॉक डाउन में मूक पशु पक्षियों के लिए शुरू करी गयी मुहीम “अब कोई जानवर भूखा नहीं रहेगा” में आज तक़रीबन 290 गौ माता को भोजन करवाया गया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा पुरे वर्ष नगर निगम अजमेर द्वार शहर की सड़कों से पड़की गयी बेसहारा गौ माता के लिए हरे चारे की समय समय पर व्यवस्था करि जाती है और अभी संकट की इस घडी में संस्था द्वारा प्रतिदिन कांजी हाउस में गौ माता को हरा चारा खिलाया जा रहा है इसके अलावा संस्था द्वारा रामगंज, हजारी बाग़, कैसर गंज, वैशाली नगर, शास्त्री नगर आदि स्थानों पर भी गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा गौ माता को भोजन करवाने के साथ ही आज भी विभिन्न स्थानों पर कबूतरों एवं चिड़ियों के लिए मक्का एवं बाजरा डाला गया। इसके अलावा संस्था द्वारा श्वानों के लिए टोस्ट आदि की व्यवस्था करी जा रही है।
मुहीम में शशिकला गर्ग, आदर्श महिला मंडल, अनीता मित्तल, शिव शंकर अग्रवाल, सतीश चंद अग्रवाल, कमल गर्ग, जय गोयल, राहुल गोयल आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!