250 दिव्यांगों के 1100 परिवार सदस्यों को राशन सामग्री एवं मास्क वितरित

अजमेर 12 अप्रेल 2022, कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के चलते और समूचे भारत में लॉकडाउन को देखते हुए, महिला सशक्तिकरण, एवं दिव्यांग बच्चोें/वयस्क के सर्वांगिण विकास की दिशा में सदा प्रयासरत-राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास अजमेर के तत्वाधान में कोरोना वायरस से उत्पन्न इस मुश्किल घड़ी में संस्था द्वारा अजमेर और ब्यावर में संचालित स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चोें/वयस्क के जरूरतमंद व दैनिक मजदूरी और वाले 250 परिवारो के लगभग 1100 सदस्यों को आवश्यक सूखी राशन सामग्री व 2 डेटॉल साबुन एवं मास्क परिवार सदस्यों की संख्या के अनुरूप वितरित किये गये।

संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने बताया कि इस विषम परिस्थिति में संस्था द्वारा इस समय सेवार्थ कार्य हेतु, प्रशासन से स्वीकृति लेकर अजमेर में मीनू मनोविकास मन्दिर इन्क्लूसिव स्कूल, चाचियावास 150 जरूरतमंद परिवार एवं ब्यावर में संचालित संजय इन्क्लूसिव स्कूल एवं, ब्यावर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के 100 जरूरतमंद परिवारों इस प्रकार लगभग 1100 से अधिक सदस्यों को प्रथम चरण 7 अप्रेल 2020 से 11 अप्रेल 2020 तक लॉकडाउन अवधि में शहरी क्षेत्र (अजमेर-ब्यावर) एवं संस्था कार्यक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे दिव्यांगजनों के जरूरतमन्द दैनिक मजदूर वाले परिवारों में खाद्य सामग्री व मास्क मय साबुन एवं आवश्यक दवाईयां वितरण किये गये। साथ ही हमारी टीम द्वारा इस बीमारी(कोरोना) से बचने हेतु समुदाय को जागरूक प्रेरित किया जा रहा है।

संस्था निदेशक, श्री राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि संस्था द्वारा एच.आई.वी एडस के साथ जी रहे व्यक्तियांे को आवश्यक दवाईया पहुचाये गय है। उन्होने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में संस्था दिव्यांगों एवं समाज के अन्य जरूरतमंद व दैनिक मजदूरी वाले परिवारों की मदद करने हेतु अपना कर्त्तव्य निभाने का पूरा प्रयास अपने साथियोें एवं भामाशाहों और फिलोंन्थोरोफी के सहयोग से सतत् करने का प्रयास कर रही है, इस कार्य में मुख्य रूप से अजीम प्रेम जी फिलोंन्थोरोफी इन्सटीव, श्रीमती विभा शर्माा, डॉ. दिपाली जैन जैन सोशल ग्र्र्रुप क्लासिक, अजमेर एवं नार्थ वस्टर्न रेल्वे एम्प्लाइज यूनियन विद्युत करखाना शाखा अजमेर के सचिव श्री कमलेश शर्मा एवं अध्यक्ष श्री बाबू लाल मीणा का विशेष सहयोग रहा।

साथ ही बताया कि संस्था द्वारा द्वितीय चरण के दौरान लगभग 500 और जरूरतमंद परिवारों की मदद हेतु सेवार्थ कार्य का बीड़ा उठाई गई है। साथ ही निदेशक महोदय इस मुहिम में भागीदार, संस्था के सभी कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

error: Content is protected !!