जरूरतमंद परिवारों की सेवा राशन सामग्री वितरण निरंतर जारी -महंत स्वरूपदास
अजमेर, 13 अप्रेल, अमर शहीद संत कवंरराम की 135वीं जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय सिन्धु संत समाज ट्रस्ट की ओर से देश दुनिया में कोरानावयरस संक्रमण के कारण हो रही बीमारी से छुटकारा पाने की प्रार्थना के साथ प्रधानमंत्री राहत कोष में रूपये 1,11.111 (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) का चैक तुलसी पत्र के रूप में श्रीमान् जिलाधीश, अजमेर के माध्यम से प्रस्तुत किया। चैक श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर के महन्त स्वरूपदास उदासीनव सन्त गौतमदास, सांई ईसरदास, ईश्वर गोविन्धधाम,निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, श्रीराम विश्वधाम के सांई अर्जुनदास के सानिध्य में राज्य प्रशासनिक अधिकारी रहे श्री सुरेश सिन्धी, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सेवाधारी राहुल थावराणी व शंकर सबनाणी के साथ दिया गया।
नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि सभी दरबारों की ओर से लाॅकबंदी के तहत घरो में निवास करने वाले जरूरतमंद परिवारों तक संतो की ओर से मिलकर राशन सामग्री जिसमें आटा, चावल, दाले, मसाले, तेल, नमक, शक्कर, चाय, बिस्कुट, टोस्ट व सब्जियों की थैलियां बनाकर परिवारों तक 26 मार्च 2020 से नियमित सेवा की जा रही है।
अलग अलग काॅलोनियों में सेवा क्षेत्र- मदार काॅलोनी, कंचन नगर दौराई, कोटडा, फायसाॅगर काॅलोनी, अजयनगर हाउसिंग बोर्ड, साधु बस्ती, मलूसर रोड, माकडवाली रोड यू.आई.टी काॅलोनी, गांधी गृह वैशाली नगर, पंचशील नगर क्वार्टर, गणेश गवाडी व शहर के अंदर हिस्से कफर््यू क्षेत्र में खारी खुई, देहली गेट, डिग्गी बाजार सम्मिलित है।
सेवा कार्य में समाज सेवी विजय शाहणी,नंद कुमार व कुमार सखराणी, सोनू उदासी, तुलसी सोनी, मनोज मेंघाणी, दीपक बालाणी, महेश मूलचंदाणी, कन्हैयालाल खानचंदाणी, घनश्याम आडवाणी, गिरधारी हरवाणी, सुनील वंजाणी, मनोहर देवनाणी हैप्पी, गोवर्धनदास मोटवाणी, मुकेश नेहचलाणी घरो पर राशन पहुचाकर सेवा कर रहे हैं।
अमर शहीद संत कवंरराम की 135वीं जयंती पर पूजन –
जतोई दरबार के सेवाधार भाई फतनदास ने बताया कि संतो द्वारा दरबार व ईश्वर गोविन्दधाम में कोरानावायरस के संक्रमण से छुटकारा पाने व सभी के स्वास्थ्य की मंगलकामना व खुशहाली के लिये अमर शहीद संत कवंरराम की 135वीं जयंती पर पूजन व आरती कर जरूरतमंदों तक प्रसाद वितरण कर याद किया।
