280 से अधिक गौ माता एवं अन्य पशु पक्षियों को करवाया भोजन

सारथी आपके साथ सामाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा 280 से अधिक गौ माता एवं अन्य पशु पक्षियों को करवाया भोजन।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बताया की सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा लॉक डाउन में मूक पशु पक्षियों के भोजन की मुहीम आज भी जारी रही।
आज संस्था दवरा कैसर गंज, मदार गेट , सीताराम बाजार, वैशाली नगर, पंचशील सहित कांजी हाउस गौ शाळा में रहने वाली 280 से अधिक गौ माता, बछड़ों एवं नंदी को भोजन करवाया इसी के साथ कई गधों, को हरा चारा खिलाया और कई स्थानों पर पक्षियों के लिए मक्का, जवार एवं बाज़ार एवं श्वानो के लिए टोस्ट का प्रबंध किया। मुहीम में महेंद्र बंसल, चितलेश बंसल, हिमानी बंसल, सुनीता बंसल आदि का सहयोग रहा।
मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858

error: Content is protected !!