अखिल भारतीय आदर्श जाट माहसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुबे सिंह चौधरी ने काहा कि जाट समाज की किसी भी बहन बेटी के साथ अखिल भारतीय आदर्श जाट माहसभा अन्याय नहीं होने देगी।अभी हाल ही में मशहूर पहलवान बबीता फोगाट ने एक ट्वीट किया था जिसमें बहन बबीता फोगाट ने सिर्फ उन जमातियों को जाहिल कहा है जिनकी वजह से देश में कोरोना फैला है और देश संकट में आ गया है।बहन बबीता ने किसी भी धर्म को लेकर कुछ गलत नहीं कहा है।हम सभी लोगों के साथ भाईचारे से रहने एवं धार्मिक सौहार्द बनाये रखने की अपील करते है परन्तु जिस प्रकार से कुछ लोग बहन बबीता फोगाट को फोन, मैसेज करके धमकी दे रहे है उन्हें अखिल भारतीय आदर्श जाट माहसभा किसी भी हालत में बर्दाश्त नही करेगी। जाट समाज अजगर की तरह है जो खुद शिकार करने के लिए नही जाता है बल्कि शिकार खुद उसके पास आता है।बबीता फोगाट वह महिला है जिसने खेलों में भारत देश का नाम पूरे विश्व मे रोशन किया है।बहन बबीता फोगाट का जाट समाज के प्रति विशेष लगाव रहा है अभी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर भी उन्होंने जाट समुदाय को बधाई देकर जाट कौम के प्रति अपने प्रेम भाव प्रकट किए है।आज उस बेटी को कुछ असामाजिक तत्व धमकी दे रहे है जिसे सम्पूर्ण जाट समाज किसी भी हाल में सहन नही करेगा।अगर बबीता फोगाट को इस प्रकार की धमकियां देना बंद नही की तो हम भी जाट है ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते है।और अखिल भारतीय आदर्श जाट माहसभा सरकार से मांग करते है कि बहन बबीता फोगाट को जो असामाजिक तत्व धमकियां दे रहै है उन्हें पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करे।