वृंदावन विपीन बिहारी को लगाई जन कल्याण की गुहार
अंग-अंग पिय प्यारी चन्दन, ज्यों-ज्यों अवनि तपत त्यों-त्यों आलिग्न परिरभ्भन
अक्षय तृतीया शुभ तिथी आई – निरखि आनन्द लये …..
वृन्दावन यात्रा ग्रुप अजमेर
अजमेर। 28 अप्रैल 2020, मंगलवार। ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने का रसिक श्रद्धालुओं का महापर्व (चंदन यात्रा) आखा तीज वृंदावन यात्रा ग्रुप अजमेर द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 150 सदस्यों ने सभी ने अपने घर में रहकर ठाकुरजी का अनुपम श्रृंगार कर उत्सव के भजन एवं पदों का गायन कर ठाकुरजी को रिझाया। प्रत्येक सदस्य द्वारा अपने निवास पर परिवार सहित युगल सरकार सखा के विग्रह का श्रृंगार कर वर्तमान में व्याप्त महामारी से मुक्ति एवं जनकल्याण की अरदास लगाई। उत्सव में श्री शिवशंकर फतेहपुरिया, गोकुल अग्रवाल, उमेश गर्ग, शंकरलाल शर्मा, गंगाबिशन मंत्री, ईश्वरचंद बीजावत, आलोक माहेश्वरी, द्वारका अग्रवाल, सुभाष सोनी, आशीष अग्रवाल, जे.के.तेला, विष्णु तापडिय़ा, अशोक टांक, संजय अग्रवाल, एडवोकेट अजय गोयल, शंकरलाल शर्मा, जगदीश गर्ग सहित सभी 150 सदस्यों ने परिवार सहित अपने ही निवास पर रहकर भाग लिया।
भवदीय
उमेश गर्ग
मो. : 9829793705