– प्रभारी सचिव देथा से किया आग्रह, निजी चिकित्सकों से करे वार्ता
– सामान्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को नहीं मिल पा रहा ईलाज

देवनानी ने इस सम्बंध में जिले के प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा से आग्रह किया कि वे अजमेर में प्राईवेट डिसपेंसरी संचालित करने वाले चिकित्सकों को बुलाकर वार्ता करे तथा उनकी कोई समस्या हो तो उनका समाधान कराते हुए सभी निजी डिसपेंसरी को खुलवाया जाऐ जिससे क्षेत्र के लोगों को उन प्राईवेट चिकित्सकों से ईलाज मिल सके जिनसे वे पहले ईलाज करवाते रहे है।
देवनानी ने बताया कि अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों पर प्राईवेट डिसपेंसरी संचालित होती है जहां बड़ी संख्या में लोग ईलाज के लिए पहुंचते थे परन्तु वर्तमान में उनमें से अधिकांश डिसपेंसरी बन्द है। उन्होंने कहा कि निजी डिसपेंसरी के बन्द होने से सामान्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को बहुत परेशानी हो रही है।
प्रशासन को जल्द ही निजी चिकित्सकों से वार्ता कर उनसे उनकी डिसपेंसरी खुलवानी चाहिए जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
भाजपा की महिला कार्यकर्ता बना रही मास्क
– विधायक देवनानी ने उपलब्ध कराया कपड़ा
– 10 हजार मास्क बनाकर वितरण करने का लक्ष्य
अजमेर, 29 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की महिला कार्यकर्ताओं ने कपड़े की सिलाई कर मास्क बनाने का कार्य शुरू किया है। विधायक वासुदेव देवनानी ने उन्हें इसके लिए काॅटन का कपड़ा उपलब्ध कराया है जिससे महिला कार्यकर्ता अपने घरों पर ही मास्क बनाने में जुटी हुई है।
विधायक देवनानी ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओं द्वारा 10 हजार मास्क तैयार किये जाएंगे जिन्हें क्षेत्र में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काॅटन के कपड़े से बनाये जा रहे मास्क सुविधाजनक होने के साथ ही एक बार प्रयोग में लेने के बाद साबुन से धोकर व प्रेस करके फिर काम में लिये जा सकते है।
मास्क बनाने का कार्य भाजपा की लक्ष्मी यादव, श्वेता शर्मा, डाॅ. सरोज चैधरी, सुलोचना शुक्ला, सावित्री शर्मा सहित कई महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।