सिन्धी भाषा की डिजीटल प्रतियोगिता की अंक सूची जारी

54वें सिन्धी भाषा मान्यता दिवस के उपलक्ष में राज्यस्तरीय आयोजन
अजमेर 3 मई- 10 अप्रेल 1967 को संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को 15वीं भाषा के रूम में सम्मिलित करने के उपलक्ष में भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान की ओर से सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति की जानकारी के लिये सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय आनलाइन डिजीटल प्रतियोगिता प्रश्नोतरी व्हाट्सअप पर आयाजित की गई थी जिसकी ईमेल पर प्राप्त जवाबों के आधार पर अंक सूची जारी कर दी हैं।
प्रतियोगिता संयोजक व प्रदेश भाषा साहित्य मंत्री डाॅ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा की मान्यता दिवस 10 अप्रेल व चेटीचण्ड से सम्बंधित आलेख जो गोविन्दराम माया (जयपुर) द्वारा लिखित राज्य के विभिन्न संगठनों के वहाटसअप ग्रुपों व सिन्धी शिक्षा मित्रों के साथ सर्टीफिकेट कोर्स में सम्मिलित हुये विद्यालयों व विद्यार्थियों को प्रेषित किये गये थे जिनके वस्तुनिष्ठ प्रश्न सूची में 20 प्रश्नों की प्रश्नोतरी दोनो आलेखों से दस दस प्रश्नों को जोडकर जारी की गई थी। जिसमें राज्यभर में 596 परिवारों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि कोरानावायरस के संक्रमण मे लाॅकडाउन के कारण प्रतिभागियों की लाटरी निकालकर विजेताओं का सम्मान करने के लिये 14 अगस्त को आयोजित होने वाले सिन्ध स्मृति दिवस पर नाम घोषित किये जायेगें और उन्हे प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय विजेताओं का सम्मान व प्रोतहासन राशि भी प्रदान की जायेगी। राज्य स्तरीय तीन विजेताओं को शाॅल, स्मृति चिन्ह व 2100, 1100 व 501 नकद राशि व जिला स्तरीय तीन तीन पुरस्कार भी लाटरी से दिये जायेगें।
प्रदेश महामंत्री दीपेश सामनाणी ने बताया कि घरो पर रहकर इस प्रतियोगिता में भागीदारी सुनश्चित की गई इसमें सिन्धु सभा की 90 ईकाईयों की ओर से राज्य के सभी जिलों में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रदेश संगठन महामंत्री डाॅ. कैलाश शिवलाणी ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये पूर्व कुलपति मनोहरलाल कलरा, सुरेश कटारिया, लेखराज माधू, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी के मार्गदर्शन में सह संयोजक नवलकिशोर गुरनाणी, रमेश केवलाणी, गंगाराम ईसराणी(जयपुर) महेश टेकचंदाणी (अजमेर) राधाकिशन शिवनाणी (पाली) गिरधारीलाल ज्ञानाणी, (खैरथल) घनश्याम मेंघवाणी (हनुमानगढ) गुलाबराय मीरचंदाणी (भीलवाडा) मोहिनी साधवाणी (उदयपुर) सुरेश खेसवाणी (बीकानेर) राजा संगताणी (बालोतरा) चन्द्रप्रकाश खूबचंदाणी (कोटा) द्रोपदी केसवाणी (जोधपुर) महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वालाणी सहित ईकाई कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

(दीपेश सामनाणी)
9460725909

error: Content is protected !!