गौ माता को 1000 किलो चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा जनसहयोग से नगरनिगम अजमेर द्वारा संचालित गौशाला कांजी हाउस में रहने वाली गायों को हरा चारा खिलाये जाने मुहीम लॉक डाउन के प्रथम चरण से शुरू करि थी जो आज तक लगातार जारी है। इसके अलावा मूक पशु पक्षियों के भी दाने पानी की व्यवस्था संस्था द्वारा करि जा रही है।
अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा जन सहयोग से प्रत्येक दिन एक ट्रोली हरा चारा काँजी हाऊस भेजा जा रहा है। आज तक संस्था द्वारा गौ सारथी मुहीम में 197 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। इसी कडी में आज पुलिस लाइन निवासी नरेंद्र भारद्वाज कि और से आज हरा चारा डलाया गया।
संयोजक नोरत बंसल ने बताया की लॉक डाउन में गौ माता को भोजन करवाने हेतु गौ सारथी मुहिम से जुडने के लिए संस्था कार्यालय मनीष कम्प्यूटर केसरगंज एवं टॉय वर्ल्ड मदारगेट अजमेर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!