अजमेर! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा महासचिव शिव कुमार बंसल आरिफ हुसैन ने दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान पर अजमेर से हावड़ा 1186 जायरीनों को गंतव्य स्थान पर पहुं चाने के लिए विशेष ट्रेन के के मामले में ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनके द्वारा जारी स्टीकर पर कड़े शब्दों में निंदा की है।
कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि आज अजमेर से हावड़ा विशेष ट्रेन जायरीन को लेकर रवाना की गई दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान ने एक स्टीकर जारी कर सोशल मीडिया में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को श्रेय देने का प्रयास किया जो कि बेबुनियाद एवं निराधार है ।
शहर अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि निशुल्क ट्रेन राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के अथक प्रयासों से जायरीन को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए लगाई गई थी !
उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विजय जैन एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात कर दरगाह में फंसे जायरीनों के प्रति चिंता व्यक्त की थी और उन्हें सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने की बात कही थी और मजदूर एक्सप्रेस से जायरीनों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला एवं अजमेर के अन्य भामाशाह ने सहयोग दिया ।
कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान झूठी वाहवाही लूटने पर तुले हुए हैं जबकि केंद्र में भाजपा सरकार के अधीन रेलवे विभाग आता है और वह मनमाना किराया वसूल कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की के पास कोविड-19 पी एम केयर फंड में पर्याप्त राशि होने के बावजूद मजदूर निर्धन एवं छात्रों से किराया वसूली की जा रही हैं। जिस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने भारत के समस्त लॉक डाउन में फंसे मजदूरों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।
उल्लेखनीय है कि परेशान, बेबस और लाचार मजदूरों और छात्रों से जब सरकार ट्रेन का भाड़ा वसूल रही है तो कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की याद आ रही है जब 2008 में जब बाढ़ आई थी तो रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए ट्रेन का टिकट मुफ्त कर दिया था.!!
सोनिया गांधी के बयानों का स्वागत
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मंत्री ललित भाटी प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रलावता पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल डॉ श्रीगोपाल बाहेती पूर्व मेयर कमल बाकोलिया हेमंत भाटी महिला कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्षा सबा खान ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण में मजदूरों निर्धन एवं छात्रों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का कांग्रेस द्वारा बीड़ा उठाए जाने का स्वागत किया हैं।
कांग्रेसी नेताओं ने लॉकडाउन के कारण राजस्थान में फँसे हुए अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिक, तीर्थयात्री,पर्यटक, छात्र या अन्य व्यक्तियो को वापस अपने राज्य में रेल अथवा सड़क मार्ग से अपने गंतव्य स्थान पर जाना चाहते हैं उनका किराया राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। राजस्थान सरकार के इस फैसले का सभी कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया है उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार मजदूर निर्धन असहाय एवं छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मदद कर रही हैं।
विजय जैन
9414002529