राजस्थान चीता – मेहरात (काठात ) महासभा के प्रतिनिधि सदस्यों द्वारा , इस महामारी के तहत लॉक डाउन मे जरूरतमन्दों को मदद के तहत अब तक 50 लाख से ज्यादा राशि की राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है ।
महासभा अध्यक्ष मो. सिकन्दर चीता ने बताया की प्रदेश मुख्यमंत्री व प्रधानमन्त्री द्वारा जनता कर्फ्यू सहित एहतियातन उठाए कदमो ( लॉक डाउन ) की घोषणा के साथ ही महासभा भी ,अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वाह हेतु सक्रिय हुई , महासभा के आह्वान पे सभी सदस्यों ने अपने -अपने क्षेत्रो मे जरूरतमन्दों की मदद का कार्य तत्तपरता से शुरू कर दिया ,जो अभी भी जारी है ।
महासभा अध्यक्ष ने बताया की चीता-मेहरात (काठात ) समाज ,चार सर्किल सभाओँ सहित , चार जिले जिसमे – अजमेर ,पाली ,राजसमन्द , भीलवाड़ा की आठ विधानसभा क्षेत्रो के तकरीबन 200 गांवो मे बहुलता से आबाद है । प्रत्येक गांव के परिवार-थोक से , चयनित सदस्य उस थोक ,गांव का प्रतिनिधित्व महासभा मे करता है , इन्हें प्रतिनिधि सदस्य कहा जाता है , 600 के करीब ऐसे प्रतिनिधि सदस्य , जरूरतमन्द की मदद के लिए सक्रिय है , इनमे अधिकतर सरपंच, उपसरपंच, वार्डपंच ,भूतपूर्व सैनिक वरिष्ठगण , शिक्षकगण , भामाशाह ,दानदाता व नवयुवक मण्डल के युवा शामिल है , पूर्व व वर्तमान के सभी सक्रिय सदस्यों सहित तकरीबन 2500 से ज्यादा की संख्या है । जो प्रशासन के नियमो की पालना करते हुए , अपने -अपने क्षेत्र ,थोक – गांव मे सभी समुदाय के जरूरतमन्द को मदद पहुंचाने मे जुटे है ।
जरूरतमन्द को राहत सामग्री के तहत राशन सामग्री , मास्क ,सेनिटाई जर , साबुन आदि वितरित कर रहे है ।
महासभा अध्यक्ष मो .सिकन्दर चीता ने कहा की जिस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट मे ले रखा है ऐसे मे हम हमारे प्रशासन व सरकार का साथ देने के लिए कटिबद्ध है , हमसे जितनी हो सकती है , नियमो के तहत मदद की कोशिश जारी है । लोगो से अपील है की घरो मे रहे -सुरक्षित रहे ओर मालिक से दुआ की माहे रमजान की बरकत से हमारे सहित पूरी दुनिया को जल्द-से जल्द इस महामारी से निजात अता फरमाए ।
मो.सिकन्दर चीता
अध्यक्ष
राज.चीता-मेहरात (काठात ) महासभा ।
मो. 9929790326.