जागृति और माहेश्वरी फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज तोपदड़ा अजमेर में 60 परिवारो को सूखी राशन किट उपलब्ध करवाई । ये वे परिवार है जिन्हें अब तक राशन कार्ड के माध्यम से कोई राशन सामग्री प्राप्त नहीं हुई है । जिन परिवारो को रसद सामग्री दी गई है उसकी सूची ज़िला रसद अधिकारी की उपलब्ध करवा दी गई है ताकी वे परिवार सरकार से पुनः कोई सहायता नहीं ले सकें। प्रभारी श्री कमलेश रावत ने बताया की माहेश्वरी फ़ाउंडेशन के ट्रस्टी श्री सुधीर माहेश्वरी और श्रीमती संगीता माहेश्वरी ने अजमेर और ब्यावर के ज़रूरत मंद लोगों के लिए 1300 सुखी खाद्य सामग्री के पैकेट तय्यार करवाये है। इस फ़ाउंडेशन ने भारत में कोविड़-19 आपदा के लिये सूखी राशन सामग्री वितरण हेतु आर्थिक मदद का निश्चय किया है । वितरण के समय सोशल डिस्टन्सिंग का पूर्ण ध्यान रखा गया । इस कार्यक्रम में अजमेर ब्लड डोनर ग्रूप का विशेष सहयोग रहा |
Dr kamlesh rawat