कांजी हाउस में एक ट्रॉली हरा चारा, एक टेंकर पानी एवं ट्रिपल लेयर मास्क भेंट

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा जन संयोग से लॉक डाउन में मूक पशु पक्षियों की सेवा लगातार जारी है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा लॉक डाउन के प्रथम चरण से गौ माता सहित मूक पशु पक्षियों के भोजन की व्यवस्था का यथा संभव जिम्मा उठाया था वो लॉक डाउन के चौथे चरण में भी अनवरत चालू है। संस्था द्वारा प्रतिदिन गौ माता के भोजन हेतु हरे चारे की व्यवस्था करि जा रही है।
गौरतलब है की संस्था द्वारा गत वर्ष गौ माता के भोजन हेतु मुहीम शुरू करि थी जिसमे आज तक 201 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चुका है।
इसी कड़ी में आज संस्था द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माता को हारा चारा खिलाया मुहीम के संयोजक संयोजक नोरत बंसल ने बताया की आज संस्था द्वारा एक ट्रॉली हरा चारा एवं भीषण गर्मी के कारण एक टेंकर पानी की व्यवस्था कांजी हाउस में करि गयी।
साथ ही कांजी हाउस में रहने वाली गौ माता की देखभाल करने वाले तथा अन्य कर्मचारियों को ट्रिपल लेयर मास्क का भी वितरण किया गया।
कांजी हाउस के प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने संस्था द्वारा गौ माता की सेवा हेतु किया जा कार्यों की सराहना करी।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!