आज दिनांक 27 मई 2020 युवा कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को मास्क सिल्वा कर बाट कर मनाई |
समीर भटनागर युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि जेएलएन सर्कल स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई |
अध्यक्ष समीर भटनागर ने कहा की पंडित नेहरू ने राष्ट्र के विकास में महती भूमिका निभाई, वे देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, नेहरू जी के सामने राष्ट्र को एकजुट करने कि चुनौतियां थी, जिसे उन्होंने सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्र के उत्थान के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में तथा पंचशील का सिद्धांत लागू करके विश्व शांति की पहल की थी युवाओं नेहरू जी से बहुत कुच्छ सीखने को मिला है इस मौके पर युवा कांग्रेस द्वारा जरूरतमंदों को मास्क वितरण करे गए |
पुष्पांजलि कार्यक्रम में ज़फर हाशमी, हरीश कुमार, मोहम्मद वाहिद खान, अपूर्व शर्मा, मोहसिन खान, ज्योतिराज सिंह राजावत, लव कुमार फुलवारी, चैन सिंह राठौर, गौरव वैष्णव आदि मौजूद थे |