अजमेर डिस्कॉम में बम्पर प्रमोशन, एक ही दिन में 778 पदोन्नत

कर्मचारियों में दौड़ी खुशी की लहर, कर्मचारी एवं श्रमिक संघो ने व्यक्त किया आभार
अजमेर, 29 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम में मई का अंतिम दिन कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया। डिस्कॉम ने एक ही दिन में 778 कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। इनमें से 744 तकनीकी तथा 34 मंत्रालायिक कर्मचारी शामिल हैं। डिस्कॉम के कर्मचारी संगठनों एवं श्रमिक संघों ने प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी का आभार व्यक्त किया है। डिस्कॉम ने विभिन्न स्तरों की पदोन्नतियां दी है।

प्रबन्ध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि हमने 31 मई से पहले कर्मचारियों को पदोन्नति देने का वादा किया था, उसे तय समय में पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संभाग, वृत्त एवं डिवीजन स्तर पर तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ ही मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए। वर्ष 2019-20 की डीपीसी कर संभाग स्तर के 135, सर्किल स्तर के 609, डिवीजन स्तर के 33 तकनीकी कर्मचारियों एवं 34 मंत्रालयिक कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया।
उन्होंने बताया कि सुपरवाईजरी कैडर में संभागवार अजमेर संभाग स्तर पर 46, उदयपुर संभाग स्तर पर 68 एवं झुंझुनूं संभाग स्तर पर 21 तकनीकी कर्मचारियों को संभाग स्तर पर गठित कमेटियों के निर्णयानुसार पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार वृत्त स्तर पर अजमेर शहर वृत्त में 22, अजमेर जिला वृत्त में 23, नागौर में 91, भीलवाड़ा में 62, उदयपुर में 36, राजसमंद में 43, चित्तौड़गढ़ में 63, प्रतापगढ़ में 25, डूंगरपुर में 22, बांसवाड़ा में 25, झुंझुनूं में 75 एवं सीकर में 75 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया। साथ ही वृत्त स्तर पर ही अधीक्षण अभियंता (एम एण्ड पी) के अधीन अजमेर में 11, सीकर में 5 एवं उदयपुर में 7 तकनीकी कर्मचारियों को वृत्त स्तर पर गठित कमेटियों द्वारा पदोन्नत किया गया। इसी प्रकार डीविजर स्तर पर कुल 33 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया जिनमें अजमेर शहर वृत्त से 5, नागौर वृत्त से 5 एवं राजसमंद वृत्त से 23 तकनीकी कर्मचारी शामिल है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि अजमेर मुख्यालय में वर्ष 2019-20 की डीपीसी कर टीएसपी एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र के मंत्रालयिक कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नतियां दी गई। उन्होंने बताया कि 14 को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, 3 को सहायक प्रशासनिक अधिकारी, 4 को वाणिज्यिक सहायक प्रथम, 3 को सहायक लेखाधिकारी प्रथम एवं 10 को सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के पद पर पदोन्नति दी गई।
संभाग स्तर पर गठित कमेटी में 2 मुख्य अभियंता एवं एक उपनिदेशक कार्मिक, वृत्त स्तर पर गठित कमेटी में 2 अधीक्षण अभियंता एवं एक कार्मिक अधिकारी तथा डीविजन स्तर पर गठित कमेटी में 2 अधिशाषी अभियंता एवं एक कार्मिक अधिकारी थे जिनके द्वारा प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार वर्ष 2019-20 की डीपीसी कर कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया।
प्रबंध निदेशक द्वारा की गई पदोन्नतियों से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारी संगठन एवं श्रमिक संघो ने भी श्री भाटी का आभार व्यक्त किया है।

डिस्कॉम मुख्यालय से 3 वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत
अजमेर, 29 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम के पंचशील स्थित कॉरपोरेट कार्यालय से निदेशक तकनीकी सहित तीन अभियंता शुक्रवार को सेवानिवृत हुए। निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी ।
सेवानिवृत होने वालों में निदेशक तकनीकी श्री एम.बी.पालीवाल, मुख्य अभियंता श्री एन.एस.निर्वाण व अधीक्षण अभियंता श्री वी.डी.सिंह थे। श्री एम.बी.पालीवाल ने लगभग 38 वर्ष, श्री एन.एस.निर्वाण ने लगभग 36 वर्ष व श्री वी.डी.सिंह ने लगभग 37 वर्षो का समय निगम की सेवा में बिताया।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी , निदेशक (वित्त) श्री एस. एम. माथुर, . सचिव प्रशासन श्री एन. एल. राठी, कंपनी सचिव श्रीमती नेहा शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रबंध निदेशक ने किया सचिव प्रशासन का सम्मान
प्रबंध निदेशक श्री भाटी ने कोरोना जैसी महामारी के चलते हुए भी समय रहते अपनी टीम के साथ मिलकर डीपीसी एवं पदोन्नति का कार्य करने पर सचिव प्रशासन श्री एन एल राठी का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!