पुलिस अधीक्षक को सौंपी सुरक्षा सामग्री
अजमेर । कोरोना वायरस संक्रमण में अपनी जान को जोखिम पर डालकर कार्य करने वाले कोरोना कर्मवीर योद्धा पुलिस कर्मियों का आज जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।
पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रजनीश वर्मा ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन द्वारा पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह को गुलदस्ता देकर पुलिस के कार्यों की सराहना की एवं कोरोना कर्मवीर यौद्दा पुलिस कर्मियों के लिए सैनिटाइजर फेस मास्क एवं गल्बस भेंट कर हौसला अफजाई की ।
इस अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल सागर मीणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सब्बा खान गजेंद्र बोहरा सौरभ यादव मोहित मल्होत्रा रमेश लालवानी आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए सैनिटाइजर मास्क एवं गल्बस भेट किए।