कोरोना योद्धओं (फाईटर) का किया स्वागत, सम्मान

अजमेर 10 जून – अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा अजमेेर द्वारा 96 कोरोना योद्धाओ स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मान किया।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अरविन्द धौलखेडिया ने बताया कि रैगरान विष्णु मन्दिर प्रांगण में 96 कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। शहर अध्यक्ष नगर निगम पार्षद चन्द्रप्रकाश बोहरा ने माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोरोना फायटर्स नगर निगम के सफाई जमादार, वार्ड नम्बर 13 के अशोक टांक, कालू, कोमल सारसर, मूकेश ढेनवाल एवं उनके 45 कर्मचारियों को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। सिटी डिस्पेन्सरी इंचार्ज डॉ. ईश्वरलाल नैयनानी एवं राजश्री नागौरा उनके 15 चिकित्सा कर्मी, उसरी गेट चौकी के डूंूगरसिंह जी, भगवत् सिंह, जितेन्द्र सिंह, आगनबाडी कार्यकर्ता रेखा रानी एवं 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारतीय डाक विभाग के पोस्टमैन, अल्लाद्धीन, जमीन खॉ, राजेन्द्र सिंह, अरविन्द मडोलिया, अभिषेक सिंह व 11 सामाजिक कार्यकर्ता जिसमें चतरनाथ धर्मावत, मदन नेता, छगनलाल दौलिया, पृथ्वीराज पटेल, सुखलाल भंडारी, दुर्गेश ओजवानी, अनिल ओजवानी, सत्यादेवी बालोटिया, लक्ष्मी बिलोनिया, सोनी देवी धोलखेड़िया, सीमा जाटोलिया, कमल रिडाड़िया, हेमराज बारोलिया, नाथूलाल बावरी आदि को कोरोना वैश्विक महामारी में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने पर अखिल भारतीय रैगर महासभा ने सम्मानित कर धन्यवाद प्रेषित किया।
इस मौके पर विजय कुमार धौलखेड़िया, कीर्तन खेतावत, हेमराज बोरालिया, हर्षिता धोलखेड़िया, एस.पी. सी.जी कॉलेज की सचिव फाल्गुनी धोलखेड़िया आदि ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनन्दन किया। अन्त में शहर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश बोहरा में कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार, धन्यवाद व्यक्त किया।

(अरविन्द धौलखेडिया)
अध्यक्ष
मो. 9314667613

error: Content is protected !!