लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा एवम प्राज्ञ सेवा समिति के सहयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए होमियोपैथिक डॉ. गोपीकिशन शर्मा के निर्देशन में निर्मित होमियोपैथिक पिल्स की तीन सौ शीशियां सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन जैन के माध्यम से दरगाह बाज़ार,नला बाजार, इमली मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों को व समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल के द्वारा पाल बिछला,मृदंग सिनेमा के आसपास के क्षेत्र व स्टेशन रोड पर व क्लब के पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी के माध्यम से दातानगर, रेम्बुल रोड व पुलिस लाइन के आसपास में राहगीरों व आमजन को भेंट कर उन्हें कोरोना महामारी वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। क्लब अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने बताया कि तीन सौ परिवारों के उपयोग हेतु निर्मित यह पिल्स डॉक्टर्स के निर्देशन में तैयार हुई है। क्लब के पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने जानकारी दी कि क्लब द्वारा पूर्व में भी यह सुविधा आमजन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई गई है जो आगे भी तैयार कर आमजन को भेंट की जाएगी।
लायन पदमचंद जैन अध्यक्ष
लायन अनिलकुमार छाजेड सचिव