वैश्विक महामारी कोरोना काल मै राजस्थान मै संविदा कर्मचारियो पर आर्थिक दोहरी मार पड़ी है। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते राज्य सरकार द्वारा 22 मार्च और केन्द्र सरकार द्वारा 24 मार्च 2020 से राजस्थान सहित पुरे देश मै लोक डाउन घोषित कर दिया गया था। ऐसे मै कई कर्मचारी कोरोना के रेड जोन इलाको मै फस गये थे जिसके चलते वह मई माह मै जब 30 प्रतिशत और 50 प्रतिशत कर्मचारियो के आदेश की उपस्तिथि के आदेश हू तो कोई भी परिवहन गतिविधी नही होने के कारण व रेड जोन और कन्टेनमेंट जोन मै होने के कारण अपने कार्य स्थल पर नही पहुच पाये।
दिनांक 20 मार्च 2020 को श्रम एवम रोजगार मंत्रालय द्वारा एक आदेश भी जारी हुआ था जिसके तहत कोई भी सरकारी या निजी कार्यालय मै कार्यरत कर्मचारी का वेतन नही काटा जाये चाहे वह ड्यूटी पर आये या ना आये एवम ना ही किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकाला जाये। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान लेबर सेल लोजपा मयूर कच्छावा ने बताया की आदेशित होने के बावजूद सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओ मै अस्थायी एवम संविदा कर्मचारियों के वेतन मै कटौती की गयी और कई विभागो मै आज दिनांक तक अस्थायी एवम संविदा कर्मचारियों का वेतन रोका हुआ है तो वही दुसरी और कई गैर सरकारी विभागो मै कर्मचारियों को वेतन देने से इन्कार कर दिया गया।
ऐसे मै अस्थायी एवम संविदा कर्मचारियों पर इस कोरोना मन्दी के दौर मै दोहरी मार पड़ी है। जी कर्मचारी अपने गृह जिले से बाहर कार्यरत है उनका इस कोरोना मन्दी के दौर मै जिन दुश्वार हो गया है क्यों की एक तरफ श्रम एवम रोजगार मंत्रालय के दिशा निर्देशो की अवहेलना करते हुए कई सरकारी और गैर सरकारी विभाग द्वारा अस्थायी एवम संविदा कर्मचारियों की वेतन कटौती की जा रही है तो दुसरी और उन्हे मकान किराया और अन्य कई खर्चो से जूझना पड़ रहा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान लेबर सेल लोजपा मयूर कच्छावा ने बताया की उन्होने माननीय राजस्थान मुख्यमंत्री महोदय से अपील की की इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी विभागो को आदेशित किया की किसी भी अस्थायी एवम संविदा कर्मचारियों का वेतन नही काटा जाये। कच्छावा ने बताया की अस्थायी एवम संविदा कर्मचारियों को पहले ही न्यूनतम वेतन दिया जाता है और ऐसे मै उन पर यह कोरोना काल की दोहरी मार अमानवीय है कच्छावा ने बताया की प्रत्येक व्यक्ति का इस कोरोना काल मै बुरा हाल है और प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना महामारी के कारण और अपना जीवन बचाने के लिये खर्चो मै बडोतरी हुई है क्यों की अब प्रत्येक व्यक्ति को समय समय पर मास्क और सेनिटाइज़र भी खरीदने पडते है जिनके मूल्य भी अधिक होते है।
राज्य एवम केन्द्र सरकार को चाहिये की वह सरकारी विभाग मै अस्थायी एवम संविदा कर्मचारी एवम गैर सरकारी विभागो के कर्मचारियो को वेतन कटौती से निजात दिलाए
मयूर कच्छावा
पूर्व प्रदेशाध्य्क्ष
लेबर सेल
लोजपा, राजस्थान
मो 9252256860