आज दिनांक 17 जून 2020 – शहर युवा कांग्रेस द्वारा बजरंगगढ़ चैराहे पर भारत चीन सीमा पर कल हमले में शहीद हुए 20 जवानो को श्रृद्धाजंली अप्रित कर नमन किया। अध्यक्ष यासिर चिश्ती ने बताया कि भारत व चीन सीमा पर पिछले कई दिनो से तनाव जारी है इसी बीच भारत व चीनी सैनिको के बीच गलवान घाटी के पास हिंसक झडप हुई, इस घटना से भारत के 20 जवान शहीद हो गए जिससे सम्पूर्ण भारत को आघात पहंुचा है। लद्ाख में चीनी सेना के साथ संघर्ष में देश की सीमाओं की रक्षा, में हमारे वीर जवानो की शहादत की खबद बेहद दुखदायी हैै। चीन के इस कृत्य का विरोध पूरे देश में जोरो पर है। इसी के चलते आज यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने बंजरगगढ़ चैराहे पर जवान शहीदो को भावभीनी श्रृद्धाजंली अर्पित कर वीर सपूतो को नमन किया गया।
इस दौरान सैययद अहसान यासिर चिश्ती, ललित भटनागर, शैलेश गुप्ता, यतीश सतरावला, समीर भटनागर, प्रदीप नावन, अमनदीप सिंह, इमरान खान, अंकित घारू, अनिल गोयर, किशोर, प्रमोद व शमशुद्धीन आदि युवा कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
