चौपाटी पर युवाओं ने किया योगाभ्यास

अजमेर। 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सामंजस्य एवं शान्ति के लिए युवाओं ने आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग अभ्यास (प्रोटोकाल) के तहत पुष्कर रोड़ स्थित आनासागर चौपाटी पर काॅविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग की पालना सुनिचित करते हुए योग किया। दैनिक भ्रमण करने वाले लोगों को काॅविड-19 से बचने हेतु दो-गज की दूरी का महत्व बताया। योगाभ्यास का नेतृत्व शास्त्री लोकेश शर्मा ने किया। योगाभ्यास के दौरान युवाओं ने अपने कर्तव्य निर्वाह के प्रति, कुटुंब और कार्य के प्रति तथा समाज व समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द के प्रसार के लिए कृत संकल्प लिया। जिसमें रोहित सिंह चैहान, नीरज गहलोत, देवेन्द्र सिंह राजावत, करण सिंह चैहान, लक्ष्य सोनी सहित कई युवाओं ने योगाभ्यास किया।

error: Content is protected !!