जिले में लगाए 41 हजार से अधिक पौधे

अजमेर, 15 जुलाई। वृक्षारोपण वार्षिक उत्सव के तहत बुधवार को जिले के समस्त ग्रामों में 41 हजार 265 पौधे लगाए गए साथ ही एक लाख 8 हजार 290 निम्बोली का बीजारोपण विभिन्न चारागाह क्षेत्रों में किया गया।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं गावों के चार दीवारीयुक्त राजकीय परिसरों में 93 हजार 176 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से अब तक 41 हजार 265 पौधे लगाए जा चुके है। इसी प्रकार निम्बोली का बीजारोपण भी किया गया। लगभग एक लाख 37 हजार 30 बीजाें को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरूद्ध एक लाख 8 हजार 290 निम्बोली का रोपण चारागाह क्षेत्रों में किया गया। यह कार्य महात्मा गांधी नरेगा योजना तथा जन सहयोग से किया गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमाें के लिए जिलास्तरीय दलों का गठन किया गया था। इन दलों ने स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण के वार्षिक उत्सव कार्यक्रमों में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अरांई में 3 हजार 944 पौधे तथा एक हजार 250 निम्बोली, भिनाय में 2 हजार 531 पौधे तथा 4 हजार 900 निम्बोली, जवाजा में 5 हजार 150 पौधे तथा 16 हजार निम्बोली, मसूदा में 4 हजार 225 पौधे तथा 16 हजार निम्बोली, सिलोरा में 16 हजार 300 पौधे तथा 3 हजार 500 निम्बोली, श्रीनगर में 15 हजार पौधे तथा 10 हजार 640 निम्बोली, पीसांगन में 6 हजार 863 पौधे तथा 9 हजार 600 निम्बोली, केकड़ी 16 हजार 530 पौधे तथा 40 हजार निम्बोली एवं सरवाड़ में 15 हजार पौधे तथा 6 हजार 400 निम्बोली का रोपण किया गया।

error: Content is protected !!