अजमेर 27 अगस्त। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ डी पी जारोली ने बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जीवन लाल माथुर के निधन पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा है कि राजस्थान बोर्ड को बुलन्दियों पर पहुंचाने में प्रो. माथुर की अहम भूमिका रही है। प्रो. माथुर के कार्यकाल में बोर्ड में सह-शैक्षिक गतिविधियों को पाठ्यक्रम में जोडा गया जिसमें सामाजोपयोगी कार्य विषय के माध्यम से रोजमर्रा के जीवन में काम में आने वाले विभिन्न टेªडस् को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया। उन्हीं के कार्यकाल में राजस्थान बोर्ड में व्यावसायिक शिक्षा की शुरूआत हुई। देश के समस्त शिक्षा बोर्डों के अध्यक्ष की पहली कॉन्फ्रेन्स राजस्थान के उदयपुर में उन्हीं के नेतृत्व में हुई और राजस्थान मॉडल को अनेक शिक्षा बोर्डों ने अपनाया। उल्लेखनीय है कि प्रो. जीवन लाल माथुर ने दो कार्यकाल 01.09.1991 से 01.02.1993 और 14.12.1993 से 31.08.1997 बोर्ड अध्यक्ष के रूप में पूरे किये।
बोर्ड अधिकारी क्लब, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ और सहायक कर्मचारी संघ ने भी प्रो. माथुर को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि वे बोर्ड कर्मचारियों के सदैव हितेषी रहे। उनके कार्यकाल में कर्मचारी हित के अनेक कार्यों को मूूर्त रूप दिया गया। प्रो. माथुर कर्मचारियों को एक श्रेष्ठ प्रशासक के रूप में सदैव याद रहेंगे।
उप निदेषक (जन सम्पर्क)