शुद्ध वातावरण के लिए वृक्षारोपण किया
———————————–
अजमेर ! 4/9/20 ! शुक्रवार ! द स्मार्ट अजमेरियन ने अपना सामाजिक सरोकार निभाते हुए वृक्षारोपण किया ! संस्था के अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया आदर्श नगर स्थित सैटलाइट हाँसपिटल के पास राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय स्थित आंगनवाड़ी केंद्र नंद घर में वृक्षारोपण किया गया ! संस्था के सरंक्षण हरिराम कोढवानी ने कहा शुद्ध वातावरण के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन मे वृक्षारोपण करना चाहिए! उपाध्यक्ष गुलजीत सिंह छाबड़ा ने बताया नीम,गुलमोहर,अशोका व बादाम के पौधे लगाये गये ! व संस्था के सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया ! अंत आंगनवाड़ी केंद्र की पर्यवेक्षक अनीता मीणा ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया! इस अवसर पर दिनेश के शर्मा,प्रकाश भोजवानी, शिव कुमार भागवानी,निखिल टंडन, शीला चौधरी,आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता रेखा गौड,आशा सहयोगिनी राजूकुमारी सेन ,सहायिका कंचन मंघवंशी,मनीष सेन ,दीपा पारवानी,हरिश लखयानी,अनिल आसनानी, गजेंद्र सोनवाल,व लक्ष्मण तौलानी मौजूद थे