अजमेर, 4 सितम्बर। जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में जिले के धार्मिक स्थलों को खोले जाने के संबंध में बैठक का आयोजन शनिवार 5 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर श्री विशाल दवे ने बताया कि इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन की पालना सुनिश्चित करने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।