अन्नपूर्णा सेवा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद,बेरोजगारों,गरीब मजदूरों को टोकन के रूप में मात्र पांच रुपये में भरपेट भोजन की सेवा देना बहुत ही पुण्य का कार्य है यह कहना रहा श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती कमलेश राकेश पालीवाल का उन्होंने कहा कि फॉउंडेशन के संस्थापक श्री बाबूलाल साहू द्वारा ऐसे मजदूर जो सुबह सवेरे रोजगार की तलाश अथवा दिहाड़ी मजदूरी के लिए आते है लेकिन इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण बहुत से काम बंद पड़े है व लोक डाऊन के हालात है जिससे मजदूरों के दो जून की रोटी का भी संकट आ रहा है ऐसे सभी व्यक्तियों को भोजन की सेवा देना अनुकरणीय एवम प्रशंसनीय कार्य है
अन्नपुर्णा सेवा फॉउंडेशन के चेयरमेन बाबूलाल साहू ने बताया कि ऐसे मजदूर वर्ग को बहुत ही स्वादिष्ट भोजन समाजसेवियों, भामाशाह व उनके फॉउंडेशन के सहयोग से उपलब्ध कराया जा रहा है जिसकी अजमेर का हरवर्ग प्रशंसा कर रहा है
इस अवसर पर समाजसेवी कमलेश पालीवाल,श्री राकेश पालीवाल,श्री दिगम्बर जैन महासमिति युवामहिला संभाग की अध्यक्ष मधु पाटनी एवम लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी सहित फॉउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे
अंत मे मधु पाटनी ने कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल साहू को आश्वस्त किया कि संमिति द्वारा आगे भी इस अद्वितीय सेवा में सहयोग दिया जाता रहेगा
बाबूलाल साहू,
चेयरमैन,
अन्नपूर्णा सेवा फाउंडेशन,
8619189143,