शहर में बंद हो सट्टे का कारोबार

आज दिनांक 04 सितम्बर 2020 – एन.एस.यू.आई प्रदेश सचिव रियाज खान के नेतृत्व में शहर में चल रहे सट्टे कारोबार में अधिकतर युवाओं के गिरफत में आने से इसे अतिषीघ्र बंद कराने हेतु माननीया प्रियंका रघंुवषी सी.ओ. उत्तर व श्रीमान् मुकेष कुमार सोनी सी.ओ. दक्षिण को ज्ञापन सौपा गया।
प्रदेष सचिव रियाज खान ने बताया कि शहर में कई जगह अवैध सट्टे का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। ओपन क्लोज और रनिंग के नाम से चर्चित इस खेल में सब कुछ खुलेआम हो रहा है। उनमें कानून का किसी भी तरह का खौफ नहीं रह गया है। इस खेल के बढ़ते कारोबार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि विद्यार्थी, बच्चे और महिलाऐं भी दिन रात अंको के जाल में उलझे रहते है इनमें अधिकांष विद्यार्थी है जो अधिक पैसे कमाने की लालसा में इस तरह के सट्टे कारोबार में पढ़ कर अपना भविष्य खराब कर रहे है जिससे उनके माता पिता भी अत्यधिक चिंतित है क्यांेकि इन सट्टा कारोबारियों पर कार्यवाही होने पर भी यह पुनः आपने कार्य को संचालित कर लेते है जिससे यह कारोबार फल्ता फुल्ता जा रहा है जिससे इन खाईवालो व एजेन्टो के हौसले बुलन्द होते जा रहे है। इसमें प्रमुख खाईवाल के एजेन्ट जो पर्ची काटते है। प्रायः हर गली मौहल्ले में आसानी से पर्ची काटते हुए नजर आते है व कई जगह टेबल लगाकर खुले आम सट्टा बाजार खिलाया जाता है। इनमें कुछ आदतन किस्म के लोग अजमेर उत्तर में फायसागर और क्रिष्चियनगंज थाना क्षेत्र में वैषाली नगर, बधिर विद्यालय के सामने, मित्तल हॉस्पिटल, पत्रिका ऑफिस के पास, नया बाजार, चामुण्डा कॉलोनी, ज्ञानविहार चौराहा, अजमेर दक्षिण में नगरा भैरूजी मंदिर के पास, रोटी बोटी गली, श्रीनगर रोड मार्टिनडल ब्रिज के पास, केसरगंज सब्जी मंडी, हजारी बाग, रामबाग चौराहा, राजकीय महाविद्यालय के पास व अन्य क्षेत्रों में खुले आम पर्ची काटकर एवं मोबाईल के वाट्सअप के माध्यम से इस अवैध कारोबार को संचालित कर लोगो की गाढी कमाई पर डाका डाल रहे है। वर्तमान में चामुण्डा कॉलोनी, ज्ञानविहार कॉलोनी, फॉयसागर स्थित अलग अलग आवासो पर इस अवैध कारोबार को करने वाले एजेन्ट रह रहे है।
इसी के चलते आज एन.एस.यू.आई. द्वारा अजमेर उत्तर व दक्षिण सी.ओ. महोदय को ज्ञापन सौपा गया क्योंकि सट्टा कारोबार में अधिकतर युवा वर्ग सम्मिलित है जो महाविद्यालयों में अध्ययनरत है। इन गरीब, बेरोजगार युवाओं को जल्दी अमीर बनाने का लालच देकर अवैध कारोबार में उतारा जा रहा है और आगे चल कर यही युवा अपराध की ओर अग्रसर हो जाते है। जिस पर उक्त अधिकारियो ने आष्वत किया है कि इन अवैध सट्टा कारोबार से शहर को जल्दी मुक्त कराया जायेगा। एन.एस.यू.आई संगठन ने कहा कि 7 दिवस के अन्दर अगर शहर से सट्टा बाजार बंद नहीं हुआ तो संगठन आगे कार्यवाही करेगा।

error: Content is protected !!