देश की भावी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना सदैव बनी रहे, इस उद्देश्य से राजस्थान मध्य प्रान्त द्वारा हिंदी गीतों की *ऑनलाइन एकल गीत प्रतियोगिता* आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी-
1. शाखा स्तरीय (रिकॉर्डेड वीडियो से)- वीडियो अपलोड़ करने की अंतिम तिथि- 11 सितंबर 2020. इसके बाद आने वाले विडियोज को प़तियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।
2. जिला स्तरीय (रिकॉर्डेड वीडियो से)- 16 सितम्बर 2020
3. प्रांत स्तरीय ऑनलाइन लाइव -20 सितंबर 2020
इसी क्रम में *शाखा स्तरीय प्रतियोगिता* आयोजित की जा रही है-
(क) *प्रथम वर्ग* -कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए।
(ख) *द्वितीय वर्ग* -कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए।
# केवल *अजमेर* के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए
#संगीत विद्यालयों के विद्यार्थियों का भाग लेना वर्जित है।
#कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है।
_*प्रतियोगिता का स्वरूप एवं नियम*_
1. परिषद् की वेबसाइट पर उपलब्ध पुस्तिका *राष्ट्रीय चेतना के स्वर* में से ही हिंदी गीत का चयन करना होगा https://bvpindia.com/projects/national-group-song-competition/songs/
2. प्रतिभागी को 3 से 5 मिनट में पूरे गीत का गायन करना होगा। समय सीमा का उलंघन करने पर प्राप्त अंकों में से 5 अंक काट लिए जाएंगे।
3. किसी भी वाद्य यंत्र के प्रयोग की अनुमति नहीं है।
4.प्रस्तुति का रिकॉर्डेड वीडियो *राजस्थान मध्य प्रान्त की मोबाइल एप्लिकेशन* के माध्यम से अपलोड करना होगा।
https://drive.google.com/file/d/1Ftchi6rvyGoT-70zRlpaXgBCaiM7swm0/view
5. प्रतियोगी को एक स्थान पर खड़े होकर प्रस्तुति देनी है, स्थान बदलने की अनुमति नहीं है। अंग संचलन और हाव-भाव प्रदर्शन की अनुमति है।
6. निर्णायकों द्वारा 100 में से अंक दिए जाएंगे। 20 अंक गीत संयोजन के, 20 अंक स्वर, 20 लय के, 20 उच्चारण के एवं 20 प्रस्तुतीकरण के। शास्त्रीय संगीत से प्रेरित रचनाएं अधिक अच्छी समझी जाएंगी।
7. प्रतियोगी को किसी भी प्रकार की वेशभूषा पहनने की अनुमति है, परंतु विद्यालय का बैज/बेल्ट या संकेत चिह्न आदि का प्रयोग करना वर्जित है।
8. गीत प्रस्तुतीकरण से पहले या अंत में भूमिका रखने की अनुमति नहीं है।
9. वीडियो में प्रतिभागी द्वारा स्वयं का व अपने विद्यालय का नाम बताने की अनुमति नहीं है।
10. निर्णायकों का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
11. संयोजन समिति को प्रतियोगिता संबंधित किसी भी विषय में निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार होगा।
12. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहने वाले प्रतिभागियों को शाखा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिए जाऐगें।
13. प्रथम आने वाले प्रतिभागी का वीडियो जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले परिभागी प्रान्त स्तरीय लाइव प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
14. यदि किसी कारणवश प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला प्रतियोगी प्रान्त स्तरीय लाइव प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाता हैं तो द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाला प्रतिभागी भाग ले सकेगा।
15. यदि किसी कारणवश किसी प्रतियोगी का विडीयो अपलोड या डाउनलोड नहीं होता है तो आयोजक जिम्मेदार नहीं होंगे।
16. एक प्रतिभागी एक ही प्रविष्ठि भेज सकेगा।
सादर,
दिलीप पारीक
9414258895
भारती कुमावत
9530233289
नीता भटनागर
8949579057