महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

अजमेर 15 सितम्बर ( ) अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर आतेड की बगीची के पास महिलाओं और बच्चियों को 151 सेनेटरी नैपकिन सेट का वितरण सोषल डिस्टेसींग को मध्यनजर रखकर कर मनाया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि महिला कांग्रेस कमेटी की स्थापना पूर्व एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाॅंधी जी द्वारा 15 सितम्बर को बंगलौर अधिवेषन में की गयी थी। यह दिन महिलाओं को सषक्तिकरण करने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस संगठन की स्थापना में महिलाओं ने एक दृढ़ सकंल्प उत्पन्न हुआ एवं आत्मविष्वास को जागृत करते हुए राजनीति में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इससे महिलाओं को एक अलग पहचान प्राप्त हुई है। आज महिला कंाग्रेस के स्थापना दिवस को पूरे प्रदेष में मनाया जाता है। इसी क्रम में अजमेर महिला कांगेे्रस द्वारा महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी नैपकिन सेट वितरीत कर मनाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान, मनीषा मीणा, रजनी कहार, रागिनी चतर्वेदी, राजलक्ष्मी करारिया, ज्योति कर्मनानी किरण देवी, शालिनी मैसी, आदि महिला कांगे्रस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।

(श्रीमती मुसव्वीरा खान(सबा)
अध्यक्ष
अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस

error: Content is protected !!