मावे की मिठाइयों के सैंपल लिए -अवधि पार तेल के पीपे जप्त कर किये नष्ट

केकड़ी 29 अक्टूबर (पवन राठी) राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर चल रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज शहर में रसद एवम स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने यंहा पंहुच कर मिलावट खोरो के खिलाफ शिकंजा कसा।
इस कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया ।अनेक दुकानदार दुकान बंद करके नदारद हो गए।टीम ने अजमेरी गेट क्षेत्र में मावे की मिठाइयों के सैंपल लिए जो जांच के लिए आगे भेजे जाएंगे।
एक नमकीन विक्रेता के यंहा से 22 पीपे अवधि पार खाद्य तेल के जप्त किये।गौर तलब है कि उक्त दुकानदार इस अवधिपार तेल से नमकीन बनाकर बेचकर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था।जप्त तेल के पीपों को रसद विभाग की टीम द्वारा कादेड़ा रोड पर ट्रेचिंग ग्राउंड ले जाकर नष्ट किये गए।
स्वास्थ्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम का नेतृत्व प्रोटोकॉल अधिकारी आलोक जैन कर रहे थे ।टीम में खाद्य अधिकारी भावना दयाल सहित सुरेंद्र भारती-योगेंद्र सुमित सहित अन्य कार्मिक सम्मिलित थे।

error: Content is protected !!