अरबन हाट में फूड कोर्ट दुकान, कियोस्क के लिए निविदाएं 30 नवम्बर तक आमंत्रित

अजमेर, 11 नबम्बर। अरबन हाट में स्मार्ट सिटी के माध्यम से नवनिर्मित फूड कोर्ट में दुकान अथवा कियोस्क प्राप्त करने के लिए 30 नवम्ब तक निविदाएं आमंत्रित की गई है।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक श्री सीताराम ने बताया कि अरबन हाट वैशाली नगर में फूड कोर्ट के अंतर्गत 15 दुकाने अथवा कियोस्क निर्मित की गई है। इनके आवंटन, संचालन एवं प्रबंधन के लिए निविदा 30 नवम्बर सायं 4 बजे तक प्राप्त की जाएगी। इच्छुक आवेदन अरबन हाट से 50 रूपये का शुल्क जमा करवाकर निविदा प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन अरबन हाट में जमा होंगे। प्राप्त निविदाओं की 7 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में खोली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ प्रबन्धक, अरबन हाट वैशाली नगर अजमेर के मोबाईल नम्बर 9414258525 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!