सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

25वें वर्ष पर लेह लद्धाख में होगा प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन –
अजमेर-12 नवम्बर-सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा, लेह लद्धाख को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती 2021 में प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में किया जायेगा। तीर्थयात्रा का आॅनलाइन पंजीयन प्रारम्भ हो गया है जिससे देश विदेश से तीर्थयात्री पंजीयन कर रहे है। उक्त जानकारी केन्द्रीय प्रतिनिधि दीपेश सामनाणी के अजमेर प्रवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा में कहे। तीर्थयात्रा के लिये प्रदेश के सभी जिलों में बैठके आयोजित कर पंजीयन करवाया जा रहा है।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिंधु महाकुभ्ंा का आयोजन 19 जून से 27 जून तक दो ग्रुपों में किया जायेगा। यात्रा सडक मार्ग जम्मू से लेह व चंडीगढ तक व दूसरा मार्ग चंडीगढ से लेह जम्मू तक रहेगा और हवाई मार्ग में दिल्ली से लेह रहेगा। महाकुंभ में 21 जून निर्जला एकादशी व 24 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा को शाही स्नान का आयोजन किया गया है। यात्रा की पूर्ण व्यवस्था के लिए सामाजिक संगठनों को जोडकर तीर्थयात्रियों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। यात्रा में संत महात्मा, विभिन्न मत पंथो के प्रमुखों को भी निमंत्रित किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वलाणी, जिला मंत्री मोहन तुलस्यिाणी, महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी,मंत्री महेश टेकचंदाणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, घनश्याम भगत ठारवाणी, कमलेश शर्मा, रमेश वलीरामाणी, भगवान पुरसवाणी, किशन केवलाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!