
देवनानी ने इस अवसर पर कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए दो गज दूरी व मास्क को जरूरी बताते हुए इसे अपनी जीवन शैली का अंग बनाने का आग्रह भी किया है।
देवनानी ने अपने दीपावली कार्ड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिन्दुओं का उल्लेख करते हुए इसे आधुनिकता का आकाश व अपनी जड़ों का गौरव बताया है। उन्होंने कार्ड में इस बात का भी उल्लेख किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा 2016 में अजमेर को मिली स्मार्ट सिटी योजना की सौगात की बदौलत ही शहर में उल्लेखनीय कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने योजना में कराये जा रहे प्रमुख कार्यो का उल्लेख भी किया है जिसमें एलीवेटेड रोड, सुभाष उद्यान, पाथ वे, विश्राम स्थली पर लेक फ्रन्ट डवलपमेंट, जेएलएन हास्पीटल में मेडिसिन ब्लाॅक, जयपुर रोड सिक्स लेन सहित कई कार्य शामिल है।