निराश्रित लोगों की सहायता समाजसेवा का अनुपम उदाहरण है। यह दुगना उत्साह समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है।समाज के पिछड़े एवं गरीब वर्ग को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाना प्रत्येक समृद्ध सामाजिक प्राणी का कर्तव्य है। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर,कायड,फ़ायसागर,पुष्कर,कोटाज,गौरीकुंड,कोटड़ा,नुरियावास झुग्गी बस्ती में 345 बच्चो को दिवाली के त्यौहार के चलते नए कपड़ो(अनारकली,पार्टी वियर ड्रेस,फैंसी ड्रेस,शेरवानी,इंडो वेस्टन ड्रेस,प्ला,लहगा चुन्नी ) व मिठाई का वितरण किया गया जिसको प्राप्त कर बच्चो के चेहरे की ख़ुशी देखते ही बनती थी
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एन.शर्मा के अनुसार साल भर का सबसे बढ़ा दीपावली त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाने वाले त्यौहार है। संस्थान हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चो के चेहरे पर ख़ुशी लाने का भरपूर प्रयास करती है बच्चों को उनके जीवन में खुशियाँ लाने के उद्देश्य से नए कपड़े, , खाद्य सामग्री का वितरण किया। संस्था प्रति वर्ष मानवीय संवेदना के आधार पर सैकड़ों जरूरतमंदो, निर्धन परिवारों को नए वस्त्र वितरित करती आ रही है, जिससे वह भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मना सकें।
कार्येक्रम में संस्था के कर्येक्रता चंदू गिरी,मंजू मेघवंशी,क चांदनी,हसराज,प्रशांत का योगदान सहरानीय रहा