अजमेर! कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए जिला प्रशासन अजमेर द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा आज पार्षदा सब्बा खान के नेतृत्व में रोको टोको एवं मास्क पहनाओ अभियान चलाया गया ! पूर्वांचल जन चेतना समिति के महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि वार्ड नंबर 80 अलकनंदा कॉलोनी गणपति नगर रांती डांग क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए बिना मास्क पहने आमजन को रोका गया टोका गया एवं मास्क पहनाया गया। इस अवसर पर अरुणा कच्छावा मनीषा मीणा शहनाज आलम इंदिरा सुनिया रजनी कहार संगीता चौहान ज्योति करवानी ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए आमजन को मास्क पहनने की समझाइश करी एवं जरूरतमंदों को 100 मास्क वितरित किए। इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन द्वारा वार्ड 80 के कोरोना वारियर्स सफाई कर्मचारियों को मास्क एवं सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया।