विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कमेटी गठित

अजमेर, 17 दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने विद्युत से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी विशेषज्ञों से चर्चा कर विद्युत प्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए रिपोर्ट बनाएगी। यह रिपोर्ट 7 दिवस के भीतर निदेशक तकनीकी श्री के.एस. सिसोदिया को सौपी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर डिस्कॉम दुर्घटनाओं को रोकने की रणनीति तैयार करेगा।

प्रबन्ध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि कमेटी में अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एम.एंड.पी), अधीक्षण अभियंता (आई.एंड.एस), अधीक्षण अभियंता (प्लान), अधीक्षण अभियंता (एम.टी.) एवं अधिशासी अभियंता (प.व.स) किशनगढ़ को सदस्य नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह कमेटी अजमेर डिस्कॉम के सभी उपखण्डों का तय समयानुसार लाइनों का निरीक्षण करेगी व कमियों के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगी। उनके द्वारा दिये गये सुझावों को अमल में लाने की कार्यवाही करेगी। कमेटी लाइनों से संबंधित विस्तृत जानकारी लेकर निदेशक तकनीकी को सात दिवस में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!