परोपकार की भावना से सेवा करने पर पुण्य की प्राप्ति संभव-डॉक्टर कोठारी

असहाय,बीमार,ग्रामीण मजदूर,खानाबदोश व अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा देते हुवे अजमेर शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र कोठारी ने कहा कि परोपकार की भाव से की गई सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती हैं व हमे इस दिशा में कार्य करके आत्मिक सुख का अहसास होगा ।
लायंस क्लब अजमेर आस्था के अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि अन्नपुर्णा सेवा फॉउंडेशन के संस्थापक बाबूलाल साहू व उनकी टीम द्वारा प्रत्तिदिन वैशालीनगर स्थित मजदूर हाट पर निस्वार्थ भाव से भोजन की सेवा दी जा रही हैं जिसमे समाजसेवियों भामाशाहो के अलावा समय समय पर लायंस क्लब अजमेर आस्था के साथी सहयोग कर रहे है भोजन सेवा की इसी श्रंखला मे आज श्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीतम कोठारी व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र कोठारी के सहयोग से तीन सौ से अधिक व्यक्तियों को भोजन कराया गया
अन्नपुर्णा सेवा फॉउंडेशन के चेयरमेन बाबूलाल साहू ने जानकारी दी कि प्रत्तिदिन अजमेर के ऐसे कई भामाशाह जिनका जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगाँठ अथवा उनके परिवारजन की पुण्य तिथि होती हैं वे आकर आर्थिक सहयोग करते है व स्वयं अपने हाथों से भोजन वितरण व्यवस्था अपने हाथ मे लेते है
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने बताया कि इस अवसर पर लायन हेमंत गट्टी, हरिओम साहू,
ज्योति कर्मवानी,
मोहनसिंह पटेल,सुनील कुमार सैनी,शंकर साहू,गणेश साहू आदि ने भोजन वितरण कार्य मे सहयोग कर सेवा दी

error: Content is protected !!