राजस्थान सरकार के दो साल पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी

अजमेर ! राजस्थान सरकार के दो साल पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने राजस्थान सरकार के दो साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने राजस्थान सरकार के दो साल के कार्यकाल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण में राजस्थान सरकार के प्रबंधन को देश एवं विदेश में सराहा गया एवं राजस्थान में चिकित्सा व्यवस्था देश में अव्वल रही हैी

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने राजस्थान सरकार के कार्यकाल के दो साल पूर्ण होने पर लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 1374 योजनाओं में 10805 करोड़ रुपए की प्रदेशवासियों को सौगात देने का स्वागत किया है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक सुभम डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग डॉ मंसूर अली आदि ने राजस्थान सरकार के दो साल को बेमिसाल बताते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में देश में अग्रणी योगदान बताया है।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव महेश चौहान अशोक बिंदल ललित भटनागर आरिफ हुसैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल सचिव सागर मीणा मामराज सेन पार्षद सबा खान गणेश चौहान विजय गहलोत कैलाश कोमल रेखा पिंगोलिया तुषार यादव दुर्गा प्रसाद कश्यप रोहित चौहान राकेश गुर्जर नरेंद्र तुनवाल राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेणु मेघवंशी ने राजस्थान सरकार के 2 साल के कार्यकाल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे आम नागरिक को मिला है।

error: Content is protected !!